ऊखीमठ:  विश्व योग दिवस

Spread the love

ब्यूरो: लक्ष्मण सिंह नेगी (रुद्रप्रयाग)

         ऊखीमठ:  विश्व योग दिवस

विश्व योग दिवस के अवसर पर बाबा केदारनाथ दास सेवा मण्डल व वीरांगना संगठन अगस्तमुनि के सयुंक्त तत्वावधान में देव सेनापति भगवान कार्तिक स्वामी के तीर्थ में धार्मिक अनुष्ठान, योग, वृक्षारोपण व स्वच्छता अभियान सहित अनेक कार्यक्रम आयोजित किये गए जिसमें दोनों संगठनों के पदाधिकारियों, सदस्यों, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों व तमिलनाडु के 15 सदस्यीय दल सहित विभिन्न प्रान्तों के कई सैकड़ों श्रद्धालुओं ने बढ़ – चढ़कर भागीदारी दी! शुक्रवार को बाबा केदारनाथ दास सेवा मण्डल व वीरांगना संगठन के पदाधिकारियों की मौजूदगी में विद्वान आचार्यों द्वारा कार्तिक स्वामी तीर्थ में वेद ऋचाओं के साथ भगवान कार्तिक स्वामी सहित तैतीस कोटि देवी – देवताओं का आवाहन विशेष पूजा अर्चना की गयी तथा पंतजलि जिला प्रभारी लक्ष्मी शाह के नेतृत्व में सैकड़ों श्रद्धालुओ द्वारा लगभग दो घन्टे तक योग किया गया तथा कार्तिक स्वामी तीर्थ में दर्शन के लिए पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालुओं को योग दिवस व योग से मिलने वाले अनेक फायदों की जानकारी दी गयी। उसके बाद कार्तिक स्वामी तीर्थ के आधार शिविर स्कन्द नगरी में दो चिनार के पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन का संकल्प लिया गया तथा रोपित चिनार के पौधों की देखभाल का जिम्मा कार्तिकेय कीर्तन मण्डली ग्वास अध्यक्ष श्रीमती राजेश्वरी देवी व ग्राम पंचायत घिमतोली के पूर्व प्रधान रघुवीर सिंह नेगी को दिया गया। बाबा केदारनाथ दास सेवा मण्डल के अध्यक्ष चन्द्र सिंह नेगी ने बताया कि उत्तराखण्ड जल विधुत निगम श्रीनगर के डीजीएम के0 के0 बिष्ट के सहयोग से चिनार के पौधों को जम्मू कश्मीर से कार्तिक स्वामी तीर्थ पहुंचा गया तथा विधि – विधान से दोनों पौधे रोपित किये गए। वीरांगना संगठन की अध्यक्ष माधुरी नेगी ने बताया कि चिनार के पौधे कार्तिक स्वामी तीर्थ के जलवायु के समान है इसलिए दोनों संगठनों ने चिनार के पौधे रोपित करने का निर्णय कार्तिक स्वामी तीर्थ में लिया है। चिनार के पौधे रोपित करने के बाद दोनों संगठनों द्वारा स्कन्द नगरी के आसपास सतेश्वरी रौथाण के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया गया। योग में शामिल तमिलनाडु की दीपिका ने बताया कि कार्तिक स्वामी तीर्थ आध्यात्मिकता के साथ प्राकृतिक सौन्दर्य से भी परिपूर्ण है तथा कार्तिक स्वामी तीर्थ पहुंचने पर मन को अपार आनन्द की अनुभूति हुई है! उन्होंने बाबा केदारनाथ दास सेवा मण्डल व वीरांगना संगठन के प्रयासों की भूरि – भूरि प्रशंसा की। इस मौके पर पुजारी नन्दन पुरी, देवी प्रसाद गोस्वामी, बलराम नौटियाल ओम प्रकाश बेजवाल, आशीष बर्त्वाल, सुरेन्द्र रावत, वी पी बमोला, सनोज गुसाई, अभय, रूद्र, सौरभ, हेमन्त, सर्वेश्वरी गुसाई, बसन्ती बेजवाल, उमा कैन्तुरा, सरला भटट्, बद्री केदार श्रम समिति अध्यक्ष राजेन्द्र नेगी सहित दोनों संगठनों के पदाधिकारी, तमिलनाडु का 15 सदस्यीय दल व विभिन्न प्रान्तों के सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद थे।

  • Related Posts

    फिजिशियन की तैनाती से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी मजबूती। 

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                             …

    अल्मोड़ा इंटर कॉलेज में स्वास्थ्य शिविर, 121 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण।

    Spread the love

    Spread the love   मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट               (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)          अल्मोड़ा इंटर कॉलेज में स्वास्थ्य शिविर,  …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 9 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 24 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 14 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 7 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि