ऊखीमठ क्यूड़ी त्ल्लानागपुर में नैणी देवी क्रिकेट प्रतियोगिता

Spread the love

ब्यूरो रुद्रप्रयाग : लक्ष्मण सिंह नेगी

 ऊखीमठ क्यूड़ी त्ल्लानागपुर में नैणी देवी क्रिकेट प्रतियोगिता

       ऊखीमठ: नव युवक मंगल दल क्यूडी तल्लानागपुर के तत्वावधान में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में नैणी देवी क्रिकेट क्लब ढौढिक विजेता व तुंगेश्वर क्रिकेट क्लब चोपता उप विजेता रहा। आयोजक मण्डल द्वारा विजेता, उपविजेता टीमों व क्रिकेट प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को नगद राशि व स्मृति चिन्ह् देकर सम्मानित किया गया। तल्लानागपुर के खडपतियाखाल भैरवनाथ स्टेडियम में नव युवक मंगल दल क्यूडी के तत्वावधान में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए भाजपा तल्लानागपुर मण्डल अध्यक्ष त्रिलोचन भटट् ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में क्रिकेट प्रतियोगिताओं का आयोजन होने से नौनिहालों को भी प्रतिभाग करने का सुनहरा अवसर मिल रहा है। क्षेत्र पंचायत सदस्य घिमतोली अर्जुन सिंह नेगी ने कहा कि प्रतिभागियों को खेल, खेल भावना से खेलना चाहिए प्रतिस्पर्धा की भावना से नहीं। पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष समपन्न सिंह नेगी ने कहा कि दोनों टीमों में बेहतरीन अनुशासन देखने को मिला। पूर्व प्रधान महेन्द्र सिंह नेगी ने कहा कि ग्रामीण अंचलों में इस प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन सराहनीय पहल है। पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य मगन सिंह नेगी ने कहा कि ग्रामीण आंचलो में क्रिकेट प्रतियोगिताओ का आयोजन करना चुनौतीपूर्ण है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महिला मंगल दल अध्यक्ष मीना देवी ने कहा कि खेलों में प्रतिभाग करने से नौनिहालों का मनोबल बढ़ता है। क्रिकेट कमेटी अध्यक्ष विजय सिंह नेगी ने बताया कि क्रिकेट प्रतियोगिता में 66 टीमों व 990 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच में सन्दीप नेगी व हितेश्वर नेगी ने निर्णायक की भूमिका अदा की जबकि मयंक को मैन आफ मैच व तरूण को मैन ऑफ सीरीज के खिताब से नवाजा गया। क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में नैणी देवी क्रिकेट क्लब ढौढिक ने पहले टांस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवर में 8 विकेट खोकर 113 रनों का लक्ष्य रखा जिसका पीछा करते हुए तुंगेश्वर क्रिकेट क्लब चोपता 12 ओवर में 5 विकेट खोकर 93 रन पर ढेर हो गयी।  इस मौके पर उपाध्यक्ष विजय सिंह फर्वराण, सचिव संग्राम नेगी, कोषाध्यक्ष दलवीर सिंह राणा, योगेश्वर सिंह नेगी, मातवर सिंह राणा, अरविन्द नेगी, जगवीर नेगी, भुवन देवराणी, नव युवक मंगल दल घिमतोली अध्यक्ष दीपक नेगी, सुरेन्द्र नेगी, पंचम सिंह नेगी, हरीश गुसाई, गुड्डू नेगी, कैलाश नेगी, शिशुपाल सिंह नेगी, नीता देवी, विमला देवी, मीरा देवी, सीता देवी, शर्मिला देवी, बलवन्त सिंह नेगी सहित दोनों टीमों के प्रतिभागी, आयोजक मण्डल के पदाधिकारी व ग्रामीण मौजूद थे।

  • Related Posts

    जिला अधिकारी अंशुल सिंह ने बताया कि अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग लोक निर्माण विभाग रानीखेत द्वारा बताया गया क्वारब बाइपास मार्ग आपदा को लेकर बंद किए जाने को लेकर।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट                 (नया अधयाय, देहरादून)                जिला अधिकारी अंशुल सिंह ने…

    दोस्ताना माहौल में बच्चों से रूबरू हुई महिला पुलिस, जागरूक करते हुए सड़क सुरक्षा का दिया संदेश।

    Spread the love

    Spread the love    मीडिया प्रभारी अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट                 (नया अधयाय, देहरादून)         दोस्ताना माहौल में बच्चों से रूबरू हुई…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मानौरा: जहां पुरी से वचन निभाने आते हैं भगवान जगदीश

    • By User
    • July 14, 2026
    • 7 views
    मानौरा: जहां पुरी से वचन निभाने आते हैं भगवान जगदीश

    जिला अधिकारी अंशुल सिंह ने बताया कि अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग लोक निर्माण विभाग रानीखेत द्वारा बताया गया क्वारब बाइपास मार्ग आपदा को लेकर बंद किए जाने को लेकर।

    • By User
    • July 14, 2026
    • 12 views
    जिला अधिकारी अंशुल सिंह ने बताया कि अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग लोक निर्माण विभाग रानीखेत द्वारा बताया गया क्वारब बाइपास मार्ग आपदा को लेकर बंद किए जाने को लेकर।

    दोस्ताना माहौल में बच्चों से रूबरू हुई महिला पुलिस, जागरूक करते हुए सड़क सुरक्षा का दिया संदेश।

    • By User
    • July 14, 2026
    • 5 views
    दोस्ताना माहौल में बच्चों से रूबरू हुई महिला पुलिस, जागरूक करते हुए सड़क सुरक्षा का दिया संदेश।

    सिस्टम समझें,,,                           (लेख) 

    • By User
    • July 14, 2026
    • 9 views
    सिस्टम समझें,,,                            (लेख) 

    “जीवंत इंसानियत”         (कविता)

    • By User
    • July 14, 2026
    • 14 views
    “जीवंत इंसानियत”          (कविता)

    साहित्य की जीवंत परंपरा का उत्सव निखिल बंग साहित्य सम्मेलन।

    • By User
    • July 14, 2026
    • 11 views
    साहित्य की जीवंत परंपरा का उत्सव निखिल बंग साहित्य सम्मेलन।