ऊखीमठ: तल्लानागपुर के विभिन्न क्षेत्रों में लम्बे समय से हो रही अघोषित विधुत कटौती से उपभोक्ताओं में ऊर्जा निगम के खिलाफ आक्रोश बना हुआ है जो कि कभी भी सड़कों पर फूट सकता है।

Spread the love

ब्यूरो: रुद्रप्रयाग लक्ष्मण सिंह नेगी

ऊखीमठ: तल्लानागपुर के विभिन्न क्षेत्रों में लम्बे समय से हो रही अघोषित विधुत कटौती से उपभोक्ताओं में ऊर्जा निगम के खिलाफ आक्रोश बना हुआ है जो कि कभी भी सड़कों पर फूट सकता है।

क्षेत्र में हो रही अघोषित विधुत कटौती से सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों का कामकाज खासा प्रभावित होने के साथ विधुत व्यवसाय से जुड़े व्यापारियों का व्यापार पर भी खासा असर देखने को मिल रहा है। बता दे कि तल्लानागपुर के सतेराखाल, मयकोटी, दुर्गाधार, चोपता, घिमतोली, खडपतियाखाल सहित दशज्यूला क्षेत्र के विभिन्न गांवों में लम्बे समय से अघोषित विधुत कटौती निरन्तर जारी है। क्षेत्र में लगातार अघोषित विधुत कटौती होने से उपभोक्ताओं में ऊर्जा निगम के खिलाफ आक्रोश बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि ऊर्जा निगम की अनदेखी के कारण क्षेत्र में कई घन्टों विधुत कटौती होना आम बात हो गयी है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में अघोषित विधुत कटौती होने से सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों का कामकाज प्रभावित होने के साथ विधुत व्यवसाय से जुड़े व्यापारियों को भी खासा नुकसान झेलना पड़ रहा है। स्थानीय व्यापारी दीप राणा का कहना है कि ऊर्जा निगम की अनदेखी के कारण तल्लानागपुर क्षेत्र में लम्बे समय से अघोषित विधुत कटौती जारी है तथा ऊर्जा निगम के अधिकारियों, कर्मचारियों को बार – बार अवगत कराने के बाद भी अघोषित विधुत कटौती जारी रहने से स्पष्ट हो गया है कि ऊर्जा निगम के अधिकारी, कर्मचारी अपने कर्तव्यों के प्रति उदासीन बने हुए है। उनका कहना है कि रविवार ग्रीष्मकालीन अवकाश समाप्त होने के बाद सोमवार से सभी शैक्षणिक संस्थानों में विधिवत नौनिहालों का पठन – पाठन शुरू होना है तथा आने वाले दिनों में यदि क्षेत्र में अघोषित विधुत कटौती जारी रहता है तो ऐसी स्थिति में नौनिहालों का पठन – पाठन बाधित होना स्वाभाविक ही है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि क्षेत्र में अघोषित विधुत कटौती जारी रही तो ग्रामीणों को ऊर्जा निगम के खिलाफ सड़कों पर उतरने के लिए बाध्य होना पडेगा जिसकी जिम्मेदारी शासन – प्रशासन व ऊर्जा निगम की रहेगी।

  • Related Posts

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 9 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 24 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 14 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 7 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि