ऊखीमठ: द्वितीय केदार मदमहेश्वर यात्रा के आधार शिविर बनातोली में मोरखंडा नदी पर बने अस्थायी पुल के नीचे बने सुरक्षा दीवालों में दरारें पड़ने से पुल खतरे की जद में आ गया है।

Spread the love

ब्यूरो रुद्रप्रयाग: लक्ष्मण सिंह नेगी

ऊखीमठ: द्वितीय केदार मदमहेश्वर यात्रा के आधार शिविर बनातोली में मोरखंडा नदी पर बने अस्थायी पुल के नीचे बने सुरक्षा दीवालों में दरारें पड़ने से पुल खतरे की जद में आ गया है।

आने वाले दिनों में यदि मोरखंडा नदी के जल स्तर में और अधिक वृद्धि होती है तो अस्थायी पुल मोरखंडा नदी की तेज धाराओं में समा सकता है जिससे मदमहेश्वर धाम की यात्रा प्रभावित होने से गौण्डार गाँव के ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ने के साथ मदमहेश्वर घाटी का तीर्थाटन – पर्यटन व्यवसाय खासा प्रभावित हो सकता है। बता दे कि विगत वर्ष 14 अगस्त को ब्रह्म बेला पर मोरखंडा नदी का वेग उफान में आने के कारण मोरखंडा नदी पर 70 के दशक में बना लोहे का पुल मोरखंडा नदी की तेज धाराओं में समा गया था। तब लोक निर्माण विभाग द्वारा मोरखंडा नदी पर लकड़ी का अस्थायी पुल बना कर मदमहेश्वर धाम की आवाजाही शुरू कर दी गयी थी। इन दिनों मदमहेश्वर घाटी के हिमालयी क्षेत्रों में लगातार मूसलाधार बारिश होने से मोरखंडा नदी का वेग उफान में आने के कारण अस्थायी पुल के नीचे बनी सुरक्षा दीवालों में दरारें पड़ने से पुल खतरे की जद में आ गया है। जानकारी देते हुए प्रधान गौण्डार बीर सिंह पंवार ने बताया कि हिमालयी क्षेत्रों में मूसलाधार निरन्तर जारी है तथा मूसलाधार बारिश के कारण मोरखंडा नदी के जल स्तर में प्रति दिन इजाफा होने से अस्थायी पुल के नीचे भूकटाव होने से सुरक्षा दीवालों में दरारें पड़ने शुरू हो गयी है तथा मोरखंडा नदी का जल स्तर और बढ़ने से मोरखंडा नदी पर बना पुल नदी में समा सकता है। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों द्वारा विगत एक वर्ष से शासन – प्रशासन से उक्त स्थान पर ट्राली लगाने की मांग की जा रही है मगर शासन – प्रशासन स्तर से ट्राली लगाने के बजाय कोरे आश्वासन मिल रहें। पूर्व प्रधान भगत सिंह पंवार का कहना है कि यदि अस्थायी पुल मोरखंडा नदी की तेज धाराओं में समाता है तो मदमहेश्वर धाम की यात्रा प्रभावित होने के साथ गौण्डार गाँव के ग्रामीणों सहित मदमहेश्वर यात्रा पडा़वो पर व्यवसाय कर रहे व्यापारियों की मुश्किलें बढ़ सकती है। वही दूसरी ओर लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियन्ता मनोज कुमार भटट् ने बताया कि पुल का आकणन स्वीकृति के लिए शासन को भेजा गया है स्वीकृति मिलने पर स्थायी पुल का निर्माण किया जायेगा।

  • Related Posts

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 9 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 7 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि