ब्यूरो रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी
ऊखीमठः ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी द्वारा विगत 16 वर्षों से पंचायतों, विकासखण्ड मुख्यालयों व जिला मुख्यालयों में तैनात मनरेगा कर्मचारियों के समायोजन किये जाने के फैसले का क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, विभिन्न सामाजिक संगठनों व मनरेगा कर्मचारी संगठन ने स्वागत करते हुए ग्राम्य विकास मंत्री का आभार व्यक्त किया है! मनरेगा में तैनात अधिकारियों, कर्मचारियों का समायोजन होने पर जहाँ विकास कार्यों में गति मिलेगी वही 16 वर्षों से विभिन्न स्थानों पर तैनात मनरेगा अधिकारियों, कर्मचारियों का मनोबल भी बढेगा! मनरेगा कर्मचारी संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष भगवती प्रसाद सेमवाल ने बताया कि राजस्थान सहित अनेक राज्यों में मनरेगा कर्मचारियों का समायोजन बहुत पहले हो चुका है तथा मनरेगा कर्मचारी संगठन द्वारा उत्तराखण्ड में भी लम्बे समय से समायोजन की मांग की जा रही थी तथा कही बार मनरेगा कर्मचारियों द्वारा अपने मांगों के निराकरण के लिए आन्दोलन भी किया गया मगर आज तक उनकी मांगो पर अमल नही हुआ! उन्होंने कहा कि ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी द्वारा मनरेगा कर्मचारियों के समायोजन की जो पहल की वह सराहनीय है क्योंकि पंचायतों, विकासखण्ड व जिला मुख्यालयों में तैनात मनरेगा कर्मचारियों का समायोजन होने से विकास कार्यों को गति मिलने के साथ 16 वर्षों से तैनात मनरेगा कर्मचारियों का मनोबल भी बढेगा! संरक्षक विजय बिष्ट ने कहा कि राजस्थान सहित अन्य राज्यों में मनरेगा कर्मचारियों का समायोजन बहुत पहले हो चुका था तथा उत्तराखण्ड में भी मनरेगा कर्मचारी संगठन द्वारा समायोजन की मांग लम्बे समय से की जा रही थी ! सचिव भरत सिंह नेगी ने कहा कि विभिन्न स्थानों पर तैनात मनरेगा कर्मचारियों का समायोजन होने से गांवों में होने वाले विकास कार्यों को गति मिलेगी जिससे ग्रामीण क्षेत्रों का चहुमुखी विकास होगा! कोषाध्यक्ष यदुवीर पंवार ने कहा कि ग्राम्य विकास मंत्री की पहल सराहनीय है तथा मनरेगा कर्मचारियों का समायोजन होने से उनके वर्षों के अरमान पूरे होगें! मनरेगा कर्मचारियों के समायोजन के फैसले का स्वागत करते हुए मनरेगा कर्मचारी संगठन ने प्रदेश सरकार, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व ग्राम विकास मंत्री गणेश जोशी का आभार व्यक्त किया !









