ब्यूरो कुमाऊं: दयानन्द कठैत।
अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज के हाल बेहाल।
अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में बदहाल हो चुकी स्वास्थ व्यवस्थाएं एवं कर्मचारियों जिन्हें विगत चार माह से वेतन भुगतान नहीं हुआ तथा पद सृजन की मांग को लेकर वे धरने पर बैठे हैं। उनके तथा मेडिकल कॉलेज में न्यूरोसर्जन, रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति, मेडिकल कॉलेज में बर्न यूनिट, डायलिसिस यूनिट तथा इमरजेंसी ओटी खोलने आदि अनेकों कमियों को दूर करने की मांग को लेकर, जनहित को देखते हुए, पूर्व दर्जा मंत्री श्री बिट्टू कर्नाटक का कहना है कि वे इन मांगों के समर्थन में सोमवार 22जुलाई 2024को प्रात:11बजे से मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य के कक्ष के बाहर धरने पर बैठेंगे और उन्होंने सभी सम्मानित जनता से अपील की है कि स्वास्थ व्यवस्थाओं में सुधार हेतु इस धरन प्रर्दशन में अपनी अमूल्य सहभागिता सुनिश्चित करें।







