गुलदार के पकड़े नहीं जाने से नाराज महिलाओं ने निरीक्षण के लिए गांव पहुंचे अधिकारियों को बनाया बंधक

Spread the love
रुद्रप्रयाग। तीन दिन पहले घास काटने गई महिला को निवाला बनाने वाले गुलदार के नहीं पकड़े जाने से नाराज महिलाओं ने डीएफओ व अन्य अधिकारियों को बंधक बना लिया। 

अधिकारी गांव में हालात का जायजा लेने पहुंचे थे। काफी मान-मनौव्वल करने पर करीब एक घंटे बाद महिलाओं ने अधिकारियों को मुक्त किया। इस दौरान उन्होंने वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए खूब हंगामा किया। वह गुलदार को नरभक्षी घोषित कर गोली मारने की मांग कर रही थीं। 

जखोली विकासखंड में ग्रामसभा बरसिर के डांडा चमसारी तोक की रूपा देवी (59) शुक्रवार को घास लेने खेत गई थीं। इस दौरान गुलदार के हमले में उनकी मौत हो गई। इसके बाद वन विभाग ने क्षेत्र में 20 ट्रैप कैमरे व चार पिंजरे लगाए, लेकिन गुलदार अब तक नहीं पकड़ा जा सका है।

 

इससे ग्रामीणों में आक्रोश है। सोमवार दोपहर करीब 12:30 बजे निरीक्षण के लिए गांव पहुंचीं डीएफओ कल्याणी को भी उनके गुस्से का सामना करना पड़ा। डीएफओ के साथ एसडीओ दिवाकर पंत, रेंजर हरीश थपलियाल व अन्य वनकर्मी भी थे।

 

इस दौरान गांव की महिलाओं ने पहले तो वन विभाग व प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की और फिर डीएफओ समेत सभी अधिकारी-कर्मचारियों को वन पंचायत के एक कमरे में बंद कर ताला लगा दिया। डीएफओ ने महिलाओं को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह गुलदार को गोली मारने की मांग पर अड़ गईं।

आरोप लगाया कि वन विभाग गुलदार को पकड़ने के लिए कोई कार्रवाई नहीं कर रहा, जिससे वह भय के माहौल में जीने को मजबूर हैं। उनका कहना था कि यदि वन विभाग गुलदार को नहीं पकड़ पा रहा तो उन्हें अधिकार दे, वे गुलदार को पकड़ लेंगे।

 

पंचायत भवन के बाहर लगभग एक घंटे तक हंगामा चलता रहा। इसके बाद अन्य ग्रामीणों के समझाने पर महिलाओं ने कमरे का ताला खोला। तब जाकर ग्रामीणों और डीएफओ के बीच वार्ता हुई, जिसमें डीएफओ ने जल्द से जल्द गुलदार को पकड़ने का आश्वासन दिया। 

महिला मंगल दल की अध्यक्ष प्रमिला देवी ने बताया कि पूरा गांव गुलदार के आतंक से दहशत में है। लोग घर से बाहर निकलने से कतरा रहे हैं। घास लेने भी नहीं जा पा रहे, जिससे मवेशी भूखे हैं।

  • Related Posts

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)