दिवंगत  गहतोड़ी का पार्थिव शरीर लाया गया काशीपुर, दोपहर बाद अंतिम संस्कार में पहुंचेंगे सीएम धामी

Spread the love

दिवंगत  गहतोड़ी का पार्थिव शरीर लाया गया काशीपुर, दोपहर बाद अंतिम संस्कार में पहुंचेंगे सीएम धामी
काशीपुर। उत्तराखंड के वन विकास निगम के अध्यक्ष और चंपावत के पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी का लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया था। देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल से उनका पार्थिव शरीर काशीपुर उनके आवास पर लाया गया है। इस दौरान काफी संख्या में जनप्रतिनिधियों तथा स्थानीय लोगों का हुजूम उनके अंतिम दर्शन पाने के लिए उनके आवास पर उमड़ पड़ा।
आपको बताते चलें कि उत्तराखंड वन विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी का शुक्रवार सुबह देहरादून में निधन हो गया था। गहतोड़ी लंबे समय से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। कैलाश गहतोड़ी वर्ष 2017 और 2022 में चंपावत से विधानसभा चुनाव जीते थे। इसके बाद 2022 में ही उन्होंने सीएम धामी के लिए अपनी सीट से इस्तीफा दिया था। कैलाश गहतोड़ी काशीपुर क्षेत्र का भी अपेक्षित विकास करना चाहते थे। उनके आकस्मिक निधन से काशीपुर में भी शोक की लहर दौड़ गई। सुबह से ही उनके काशीपुर में गिरीताल रोड स्थित आवास पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा था। वहीं थोड़ी देर पहले उनका पार्थिव शरीर देहरादून से एंबुलेंस के जरिए उनके काशीपुर स्थित आवास पर लाया गया है। सूत्रों के मुताबिक उनका अंतिम संस्कार  दोपहर बाद किया जाएगा। उनके अंतिम संस्कार में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी स्वयं काशीपुर पहुंचकर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

  • Related Posts

    खेल प्रतिभाओं को मिलेगा मंच, विधायक चैम्पियनशिप ट्राफी का रंगारंग आगाज। 

    Spread the love

    Spread the loveओ सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                         (नया अध्याय, देहरादून)       खेल प्रतिभाओं को मिलेगा…

    अल्मोड़ा ssj कैंपस अल्मोड़ा के छात्र संघ अध्यक्ष लोकेश सुप्याल ने उत्तराखंड नेहरू युवा केन्द्र द्वारा संचालित योजनाओं को पारदर्शिता की कमी लगाते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट                            (नया अध्याय, देहरादून)            अल्मोड़ा ssj…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल प्रतिभाओं को मिलेगा मंच, विधायक चैम्पियनशिप ट्राफी का रंगारंग आगाज। 

    • By User
    • September 16, 2026
    • 6 views
    खेल प्रतिभाओं को मिलेगा मंच, विधायक चैम्पियनशिप ट्राफी का रंगारंग आगाज। 

    अल्मोड़ा ssj कैंपस अल्मोड़ा के छात्र संघ अध्यक्ष लोकेश सुप्याल ने उत्तराखंड नेहरू युवा केन्द्र द्वारा संचालित योजनाओं को पारदर्शिता की कमी लगाते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 13 views
    अल्मोड़ा ssj कैंपस अल्मोड़ा के छात्र संघ अध्यक्ष लोकेश सुप्याल ने उत्तराखंड नेहरू युवा केन्द्र द्वारा संचालित योजनाओं को पारदर्शिता की कमी लगाते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग।

    नंदादेवी मेले के शुभारंभ पर निकली भव्य शोभायात्रा, पारंपरिक वेशभूषा में दिखी उत्तराखंड की संस्कृति।

    • By User
    • September 15, 2026
    • 16 views
    नंदादेवी मेले के शुभारंभ पर निकली भव्य शोभायात्रा, पारंपरिक वेशभूषा में दिखी उत्तराखंड की संस्कृति।

    सच का साथ (कहानी)

    • By User
    • September 15, 2026
    • 9 views
    सच का साथ  (कहानी)

    मेरा होना संभावना है अब भी।

    • By User
    • September 15, 2026
    • 7 views
    मेरा होना संभावना है अब भी।

    डॉ. विजय कुमार पाठक प्रसून को मिला ‘हिंदी हितैषी सम्मान’

    • By User
    • September 15, 2026
    • 12 views
    डॉ. विजय कुमार पाठक प्रसून को मिला ‘हिंदी हितैषी सम्मान’