हरी राम यादव, बनघुसरा, अयोध्या, (उ. प्र.)
हरी बहरे हो गये हैं लोग।
गजब जमाना आ गया ,
हरी बहरे हो गये हैं लोग।
अनुनय, विनय, निवेदन,
इनका न कोई उपयोग।
इनका न कोई उपयोग,
योग केवल शक्ति का।
बात अनसुनी हो जाती,
आलम केवल मस्ती का।
न रहेगी शक्ति सतत कभी,
न रहेगी सत्ता सदा हाथ ।
कर रहा निवेदन यदि कोई,
तो दीजिए शक्ति भर साथ।।









