काव्य रत्न डॉ0 रामबली मिश्र, वाराणसी।
मंजिल
मंज़िल अब दूर नहीं।
जो चलता शूर वही।
मन से बनो सुकर्मी।
श्रम होता क्रूर नहीं।
मंज़िल तो मिलती है।
उर में यह रहती है।
संकल्पों में दृढ़ता।
हरदम ले चलती है।
विश्वास बनाये चल।
नित कदम बढ़ाते चल।
रुकना मत कहीं पथिक।
मंज़िल पाने तक चल।
जीवन का मर्म यही।
सुन्दर मन कर्म यही।
चलते जाना करते।
“जनहित” ही धर्म सही।









