31 मई तक वीआईपी दर्शन स्थगित रखें: सीएम

Spread the love

श्रद्धालुओं की सुरक्षित, स्वस्थ और सुगम यात्रा  हमारी प्राथमिकता
देवभूमि उत्तराखण्ड के इन धामों की धार्मिक यात्रा में  मानकों का हो अनुपालन
श्रद्धालुओं से किया अनुरोध रजिस्ट्रेशन तिथि के अनुसार ही करें चारधाम यात्रा।
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि कि चारो धामों में 31 मई तक वीआईपी दर्शन की व्यवस्था स्थगित रखी जाय। सुरक्षित और सुगम चारधाम यात्रा के लिए प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी सड़क मार्ग से ग्राउंड जीरो पर यात्रा व्यवस्थाओं को देंखें। बृहस्पतिवार को सचिवालय में चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की पहली प्राथमिकता चारधाम यात्रा पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं की सुरक्षा है।

उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से अनुरोध किया है कि उनको चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेान के अनुसार जो तिथि मिली है, उसके अनुसार ही र्दान के लिए आयें। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से स्वास्थ्य परीक्षण और मौसम का पूर्वानुमान देखने के बाद ही चारधाम यात्रा पर आने के लिए अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है कि चारधाम यात्रा भी सुरक्षित हो और सभी श्रद्धालु भी स्वस्थ और सुरक्षित हों।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निदर्श्ेा दिये कि चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए चारों धामों में प्रतिदिन के लिए जो क्षमता निर्धारित की गई है, उसके अनुसार ही दर्शन के लिए भेजे जाएं। रजिस्ट्रेशान की व्यवस्थाओं को और मजबूत बनाया जाए। श्रद्धालुओं का चार धाम यात्रा हेतु रजिस्ट्रेशन होने पर ही चेक प्वाइंट से आगे जाने दें। परिवहन विभाग, राजस्व विभाग, पुलिस विभाग को संयुक्त रूप से चेक पोस्ट पर चेकिंग करने के निर्देश दिए। आगामी तीन दिनों तक अफलाइन रजिस्ट्रेशन रोक दिए जाय। यह सुनिचित हो कि चार धाम यात्रा नियमों के अनुरूप ही चले। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि चार धाम के सभी मागोर्ं के एंट्री प्वाइंट एवं विकास नगर, यमुना पुल क्षेत्र, धनौल्टी, सुवाखोली में भी सख्ती से चेकिंग की व्यवस्था सुनिश्चित हो। इन स्थलों पर यात्रियों की सुविधा का भी पूरा ध्यान रखा जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं से सबंधित सभी जानकारियां लोगों तक स्पष्ट रूप से जाए इसके लिए शासन के वरिष्ठ अधिकारी प्रतिदिन मीडिया ब्रीफिंग करें। यात्रा से संबंधित सभी जानकारियां आमजन तक पहुंचाने के लिए मीडिया को उपलब्ध कराई जाए।  मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देा दिये है कि चारधाम यात्रा के दौरान भीड़ प्रबंधन और यात्रा प्रबंधन पर विोष ध्यान दिया जाए। उन्होंने पुलिस महानिदेशक को निर्देश दिये कि वे यातायात प्रबंधन और भीड़ प्रबंधन के लिए स्वयं स्थलीय निरीक्षण करें और चारों धामों में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को इसकी जिम्मेदारी दी जाय। सभी अधिकारी सहयोगी के रूप में अपने दायित्वों का निर्वहन करें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि चारधाम यात्रा प्रदेश की लाईफ लाईन है। यह यात्रा राज्य की आर्थिकी से भी जुड़ी है। जिस तेजी से चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि हो रही है, हम सबका दायित्व है कि यात्रा को सुगम और सरल बनाने में सभी मिलकर सहयोगी बनें। मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं से अपेक्षा की है कि देवभूमि उत्तराखण्ड के इन धामों की धार्मिक यात्रा में स्वस्थ मानकों के अनुसरण पर भी ध्यान दें।

मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा से जुड़े जनपदों रूप्रदप्रयाग, चमोली और उत्तरकाशी के जिलाधिकारियों से वचरुअल माध्यम से चारधाम यात्रा से सबंधित विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी ली और शासन स्तर से चारधाम यात्रा के दृष्टिगत सबंधित जिलाधिकारियों को जो भी सहयोग की आवयकता है, उसके बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने शासन और पुलिस के अधिकारियों को निर्देश दिये कि चारधाम यात्रा से सबंधित जो भी आवयक व्यवस्थाओं के लिए जिला प्रशासन से अनुरोध किया जाता है, उनकी समस्याओं का तत्काल समाधान किया जाए।

बैठक में राज्य आपदा प्रबंधन के उपाध्यक्ष विनय रोहिला, मुख्य सचिवराधा रतूड़ी, प्रमुख सचिव आर. के सुधांशु, डीजीपी अभिनव कुमार, सचिव आऱ मीनाक्षी सुंदरम, शैलेष बगोली, अरविन्द सिंह ह्यांकी, सचिन कुव्रे, डॉ.पंकज कुमार पाण्डेय, सचिव एवं गढ़वाल कमिनर  विनय शकर पाण्डेय, विशेष सचिव रिद्धिम अग्रवाल व वचरुअल माध्यम से चारधाम यात्रा से सबंधित जिलों के जिलाधिकारी और एसपी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    चम्पावत प्रकरण पर भाजपा महिला मोर्चा का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन, पुतला दहन।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, देहरादून)       चम्पावत प्रकरण पर भाजपा महिला मोर्चा का कांग्रेस के…

    न्यू इंद्र कॉलोनी खत्याड़ी में जन मिलन कार्यक्रम आयोजित, समस्याओं के समाधान का मिला आश्वासन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारीः दिनेश भट्ट            (नया अध्याय, देहरादून)               न्यू इंद्र कॉलोनी खत्याड़ी में जन मिलन कार्यक्रम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    चम्पावत प्रकरण पर भाजपा महिला मोर्चा का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन, पुतला दहन।

    • By User
    • May 10, 2026
    • 5 views
    चम्पावत प्रकरण पर भाजपा महिला मोर्चा का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन, पुतला दहन।

    न्यू इंद्र कॉलोनी खत्याड़ी में जन मिलन कार्यक्रम आयोजित, समस्याओं के समाधान का मिला आश्वासन।

    • By User
    • May 10, 2026
    • 16 views
    न्यू इंद्र कॉलोनी खत्याड़ी में जन मिलन कार्यक्रम आयोजित, समस्याओं के समाधान का मिला आश्वासन।

    15 साल बाद जनगणना: आँकड़ों से तय होगी अर्थव्यवस्था, राजनीति और समाज की नई दिशा।

    • By User
    • May 10, 2026
    • 8 views
    15 साल बाद जनगणना: आँकड़ों से तय होगी अर्थव्यवस्था, राजनीति और समाज की नई दिशा।

    घर की पहली शिक्षक: माँ और बदलता पालन-पोषण

    • By User
    • May 10, 2026
    • 17 views
    घर की पहली शिक्षक: माँ और बदलता पालन-पोषण

    बिहार की साहित्यिक प्रतिभा- डॉ. निक्की शर्मा “रश्मि”

    • By User
    • May 10, 2026
    • 19 views
    बिहार की साहित्यिक प्रतिभा- डॉ. निक्की शर्मा “रश्मि”

    बार बार जाम लगने की स्थिति बनती रहती है जाम से वाहन चालक सहित रहवासी हो रहे हैं परेशान

    • By User
    • May 10, 2026
    • 17 views
    बार बार जाम लगने की स्थिति बनती रहती है     जाम से वाहन चालक सहित रहवासी हो रहे हैं परेशान