ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
जिला कारागार अल्मोड़ा में पुरुष बंदियों को इलेक्ट्रीशियन का दिया जा रहा है प्रशिक्षण।
अल्मोड़ाः माननीय उत्तराखंड विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशन एवं माननीय अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा के श्री श्रीकांत पाण्डे के मार्गदर्शन में सुश्री शचि शर्मा, सचिव जिला प्राधिकरण के निर्देशन में इन दिनों जिला कारागार अल्मोड़ा में व्यावसायिक प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें पुरुष बंदियों को इलेक्ट्रीशियन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसमें साधारण विद्युत सर्किट बनाना,घंटी की वायरिंग करना, पंखे की मोटर के कनेक्शन करना,बल्बों का कनेक्शन करना आदि सिखाया जा रहा है।
इसमें औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान अल्मोड़ा के सहयोग से प्रशिक्षक डीके शर्मा द्वारा पुरुष बंदियों को इलेक्ट्रीशियन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण में अधिकार मित्र नीता नेगी भी उपस्थित रहीं।








