ऊखीमठः केदार घाटी के पग-पग में इन दिनों बसन्त ऋतु अपने पूर्ण यौवन पर है।

Spread the love

ब्यूरो ऊखीमठः लक्ष्मण सिंह नेगी।

 

                    ऊखीमठः केदार घाटी के पग-पग में इन दिनों बसन्त ऋतु अपने पूर्ण यौवन पर है। बसन्त ऋतु के पूर्ण यौवन पर होने के कारण प्रकृति में नव ऊर्जा का संचार होने लगा है। केदार घाटी का सम्पूर्ण भूभाग फ्यूंली, बुरांस सहित अनेक प्रजाति के पुष्पों से आच्छादित होने के कारण यहाँ के प्राकृतिक सौन्दर्य पर चार चांद लगने शुरू हो गये हैं तथा प्रवासी पक्षियों ने केदार घाटी की ओर रूख करना शुरू कर दिया है तथा ब्रह्म बेला पर प्रकृति की छाव में प्रवासी पक्षियों की चहक अति प्रिय लग रही है। केदार घाटी के पग – पग पर प्रकृति के नव श्रृंगार करने से यहाँ का हर भूभाग नव नवेली दुल्हन की तरह सजने लगा है। गढ़ गौरव नरेन्द्र सिंह नेगी सहित देवभूमि उत्तराखंड के साहित्यकारों व संगीतकारों ने बसन्त ऋतु की महिमा का गुणगान बड़े मार्मिक तरीके से किया है तथा बसन्त ऋतु में घियाणियों के मायके आगमन का वृतान्त संगीतकारों ने खुदेड़ गीतों से किया है। मदमहेश्वर विकास मंच के पूर्व अध्यक्ष मदन भटट् ने बताया कि इन दिनों केदार घाटी में बसन्त ऋतु पूर्ण यौवन पर है तथा प्रकृति में धीरे – धीरे नव ऊर्जा का संचार होने लगा है इसलिए यहाँ के प्राकृतिक सौन्दर्य पर चार चांद लगने शुरू हो गये हैं।

निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य परकण्डी रीना बिष्ट ने बताया कि बसन्त ऋतु धियाणियो के मायके आगमन व ऋतु परिवर्तन का द्योतक माना गया है क्योंकि जब – जब बसन्त ऋतु पूर्ण यौवन पर होता है तब – तब ससुराल में लड़कियों की मायके की याद बहुत सताती है। उन्होंने बताया कि गढ़ गौरव नरेन्द्र सिंह नेगी ने बसन्त ऋतु की महिमा का गुणगान बहुत मार्मिक तरीके से किया है। केदार घाटी की समाजसेविका सुमन जमलोकी ने बताया कि बसन्त पंचमी से ही बसन्त ऋतु का आगमन हो जाता है तथा बसन्त ऋतु से ऋतु परिवर्तन होना शुरू हो जाता है। उन्होंने बताया कि इन दिनों केदार घाटी के पग – पग अनेक प्रजाति के पुष्पों से सुसज्जित होने लगा है। निवर्तमान भीगी शान्ता रावत ने बताया कि बसन्त ऋतु के अन्तर्गत ही चैत्र मास का आगमन होता है तथा चैत्र मास में ही नौनिहाल ब्रह्म बेला पर घरों की चौखटों में अनेक प्रजाति के पुष्प विखेर कर बसन्त आगमन का सन्देश देते हैं तथा चैत्र मास आठ गते तक घरों की चौखटों की पुष्प विखेरने की परम्परा युगों पूर्व की है। निवर्तमान प्रधान पाली सरूणा प्रेमलता पन्त ने बताया कि बसन्त ऋतु आगमन के बाद प्रवासी पक्षी केदार घाटी की ओर रूख करने लगते हैं तथा चैत्र मास के बाद कफुवा, घुघूती, हिलांस सहित अनेक प्रजाति के पक्षियों की मधुर आवाज ब्रह्म बेला पर सुनने को मिलती है। दमयन्ती भट्ट ने बताया कि इन दिनो केदार घाटी सहित विभिन्न क्षेत्रो में विभिन्न प्रजाति के पुष्प सहित प्रकृति धीरे-धीरे अपने यौवन पर आने लगे है तथा प्रकृति मे नव ऊर्जा का संचार होने लगा है।

  • Related Posts

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)