गोंडा वजीरगंज के नौबस्ता पयागपुर में तीन दिवसीय जनहित मेले के दूसरे दिन भी कार्यक्रमों की भरमार रही।

Spread the love

ब्यूरो गोंडा वजीरगंजः सियाराम पाण्डेय।

 

            गोंडा वजीरगंजः के नौबस्ता पयागपुर में तीन दिवसीय जनहित मेले के दूसरे दिन भी कार्यक्रमों की भरमार रही। स्वास्थ विभाग के एलटी दिलीपकुमार व सुनील के मार्गदर्शन में टीवी के 8 मरीजों को मेला आयोजक डॉ दीपेन सिन्हा ने गोद लिया। इन मरीजों के टीवी उन्मूलन तक खानपान,दवा देखभाल की जिम्मेदारी आरएन फाउंडेशन उठाएगा। शनिवार को 2सौ युवाओं को एटीसी लैब ट्रेनर आशीष देव व आत्मप्रकाश द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। मेले में लुप्त हो रही कठपुतली का भी प्रदर्शन किया गया। जिसे लोगों ने बड़े चाव से देखा। ग्रामपंचायत नौबस्ता के परिषदीय विद्यालय के छात्रछात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। मेले में बिजली विभाग ने कैम्प लगा कर 7 बकायेदारों से 60हजार रुपये जमा कराए तथा 15 लोगों ने नए बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन किया। एसडीओ विकास यादव अवर अभियंता शिवकुमार व अनिल कुमार मानस मौजूद रहे। स्वास्थ विभाग ने 510 लोगों का स्वास्थ परीक्षण कर दवाएं दी गयी।सीएचओ सीमा मिश्र के साथ स्वास्थ कर्मी मौजूद रहे। परिसर में लगे रक्तदान शिविर में आयोजक डॉ दीपेन सिन्हा के साथ 4लोगों ने रक्तदान किया।मेले में दौड़ व मेढ़क कूद प्रतियोगिता भी आयोजित हुई। शनिवार को समाजवादी पार्टी के तरबगंज के पूर्व प्रत्याशी रामभजन चौबे, जिलापंचायत सदस्य अमरीश दत्त सिंह मेले में पहुँचकर आयोजन की सराहना की। मेले में संदीप पांडेय, पंकज दुबे, राजकुमार पांडेय, निखिल, कौशल किशोर, गुड्डू अली व अमित पाठक ने सहयोग किया। पूर्व प्रधान डॉ अनंदिता रजत ने में आगंतुकों का आभार तथा सहयोग के लिए धन्यवाद कहा।

  • Related Posts

    कुछ यादें, कुछ लम्हें खिड़की पर टाँग रखे हैं,

    Spread the love

    Spread the love  राजेन्द्र रंजन गायकवाड                                             (सेवा निवृत जेल…

    मनुष्यों! बोध जगा लो, ईर्ष्या मिटा दो, संवेदना बढ़ा दो।

    Spread the love

    Spread the love   दार्शनिक सूर्य                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                          …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कुछ यादें, कुछ लम्हें खिड़की पर टाँग रखे हैं,

    • By User
    • November 7, 2026
    • 10 views
    कुछ यादें, कुछ लम्हें  खिड़की पर टाँग रखे हैं,

    माया देवी विश्वविद्यालय देहरादून के “कुलगीत” का भव्य लोकार्पण।

    • By User
    • November 7, 2026
    • 10 views
    माया देवी विश्वविद्यालय देहरादून के “कुलगीत” का भव्य लोकार्पण।

    मनुष्यों! बोध जगा लो, ईर्ष्या मिटा दो, संवेदना बढ़ा दो।

    • By User
    • November 7, 2026
    • 12 views
    मनुष्यों! बोध जगा लो, ईर्ष्या मिटा दो, संवेदना बढ़ा दो।

    क्या भाजपा और ओवैसी में सशर्त सहमति है?

    • By User
    • November 7, 2026
    • 12 views
    क्या भाजपा और ओवैसी में सशर्त सहमति है?

    दलीय निष्ठाओं से परे: अमेरिका में भारत की रणनीतिक स्वायत्तता और व्यापक कूटनीति का नया दौर।

    • By User
    • November 7, 2026
    • 13 views
    दलीय निष्ठाओं से परे: अमेरिका में भारत की रणनीतिक स्वायत्तता और व्यापक कूटनीति का नया दौर।

    भगवान तुंगनाथ की डोली अन्तिम रात्रि प्रवास को पहुंची भनकुण्ड। 

    • By User
    • November 7, 2026
    • 13 views
    भगवान तुंगनाथ की डोली अन्तिम रात्रि प्रवास को पहुंची भनकुण्ड।