ब्यूरो रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी।
ऊखीमठः केदार घाटी के हिमालयी भूभाग में बर्फबारी व निचले क्षेत्रो में झमाझम बारिश के साथ सर्द हवाओं के चलने से जनजीवन खासा प्रभावित होने के साथ तापमान में भारी गिरावट महसूस होने लगी है। केदार घाटी के निचले भूभाग में झमाझम बारिश होने से काश्तकारों के चेहरे खिल उठे है तथा प्रकृति में नव ऊर्जा का संचार होने लगा है । निचले भूभाग में झमाझम बारिश होने से विभिन्न क्षेत्रों के जंगलो मे आग बुझने से वन विभाग ने राहत की सांस ली है। तुंगनाथ घाटी व कार्तिक स्वामी मेें यदि मौसम के अनुकूल बर्फबारी होती है तो स्थानीय पर्यटन व्यवसाय में भारी इजाफा होने की सम्भावना बनी हुई है। आने वाले कुछ घन्टों में यदि मौसम का मिजाज इसी प्रकार रहा तो सीमान्त गांवो में बर्फबारी का आगाज हो सकता है। बता दे कि केदार घाटी बुधवार मध्य रात्रि से मौसम ने करवट लेना शुरू कर दिया था तो गुरूवार सुबह हिमालया क्षेत्रो में बर्फबारी व निचले भूभाग मे झमाझम बारिश का आगाज होने से काश्तकारो के चेहरे खिल उठे है। बर्फबारी व झमाझम बारिश से जनजीवन खासा प्रभावित तो हुआ है मगर मौसम के अनुकूल बारिश होने से प्रकृति मेें नव ऊर्जा का संचार होने लगा है तथा काश्तकारों के खेत खलिहानो में हरियाली लौटने लगी है।
केदार घाटी के ऊंचाई वाले इलाको में बर्फबारी का आगाज होने से वासुकीताल, केदारनाथ, मनणामाई तीर्थ, मदमहेश्वर, पाण्डव सेरा, नन्दीकुण्ड, विसुणीताल, तुंगनाथ सहित ऊंचाई वाला भूभाग बर्फबारी से लदक हो गया है तथा आने वाले कुछ घन्टों में यदि मौसम का मिजाज इसी प्रकार रहा तो त्रियुगीनारायण, चौमासी, गौरीकुंड, गौण्डार, रासी, देवरियाताल, चोपता, कार्तिक स्वामी सहित सीमान्त गांवो मेें भी बर्फबारी होने की सम्भावना बनी हुई है। व्यापार संघ संरक्षक आनन्द सिंह रावत ने बताया कि बर्फबारी व बारिश से जनजीवन प्रभावित तो हुआ है मगर झमाझम बारिश प्रकृति व फसलो के लिए वरदान साबित हुई है। मदमहेश्वर घाटी बुरूवा निवासी मदन भट्ट ने बताया कि आने वाले कुछ घन्टों मेें यदि मौसम का मिजाज इसी प्रकार रहा तो सीमान्त गांवो में भी बर्फबारी का आगाज हो सकता है।







