ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
एमनेस्टी योजना के तहत व्यापारियों को मिलेगी छूट।
अल्मोड़ाः व्यापारी तीन वित्त वर्षों के लिए एमनेस्टी योजना का लाभ ले सकते हैं। अल्मोड़ा के राज्य कर सहायक आयुक्त धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि जीएसटी के तहत पंजीकृत बकायेदारों के लिए जीएसटी बकाया पर ब्याज, अर्थदंड की माफी के लिए एमनेस्टी योजना लागू की गई है।
उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत जिन व्यापारियों का वर्ष 2017-18, 2018-19 और 2019-20 से संबंधित कर निर्धारण धारा 73 के तहत पारित किया गया है, मूल कर की धनराशि को जमा कर ब्याज एवं अर्थदंड में छुट का लाभ ले सकते हैं।
मूल कर को 31मार्च तक जमा कर इस दिन से तीन माह के भीतर छूट का प्रार्थना पत्र एसपीएल-02 को ऑनलाइन दाखिल कराना आवश्यक होगा।








