श्रीमती बसन्ती ‘दीपशिखा’
सुप्रतिष्ठित लेखिका, सामाजिक चिंतक अध्यापिका, विभागाध्यक्ष, परामर्शदाता, साहसी, विदुषी स्त्री व समाजसेविका
हैदराबाद – तेलंगाना, भारत।
“सती का शोर”
चिता जल रही, लपटें उठीं,
एक नारी फिर बलि चढ़ी।
संस्कारों की बेड़ी में बंधी,
जीवन की साँस भी छिन गई।
क्या यही था उसका नसीब?
क्या यही था भाग्य अटल?
जीते जी परछाई बनी,
मरते दम तक नियम अटल।
आग की लपटें बोल पड़ीं,
“न्याय कहाँ, ये कैसा धर्म?”
जो जीवित जले, जो मौन रहे,
क्या वो सच में था सच्चा कर्म?
आँखों में प्रश्न, पर होंठ सिले,
समाज का डर, परम्परा के छले।
क्या नारी यूँ ही जलती रहेगी?
या कभी जंजीरें गलती रहेंगी?
आज की नारी, जाग उठी है,
अन्याय से अब भाग उठी है।
चिता नहीं, अब दीप जलेगा,
नारी सशक्त हो, युग बदलेगा।
हिन्दी साहित्य जगत की ‘दीपशिखा’ व नारी शक्ति की प्रतीक।








