स्निग्ध श्रीवास्तव, पुणे महाराष्ट्र।
बे-हिस तमन्नाओं को सोने दो जगाना नही चाहिए
गरीब की हाय, बेवकूफ की राय लेना नही चहिए
आग खाए मुँह जले उधार खाए पेट, मायने क्या
सूरत-ए-हाल फ़ाक़ा बेशक पै कर्जा नही चाहिए
मुफ्त देते हो क्यूं मुझे राय अपनी अक़्लमंदी का
दो रोटी मुझे सुख से पचे, मुझे ज्यादा नही चहिए
फूँके के न फाँके के, टाँग उठा के तापे के, गोया
फिक्रे फानी क्यूं रहे, कफन को जेबा नही चाहिए
गो गया रूठ तो जाहिरी बात, मनाना मुझे चाहिए
पै अश्कों से गूँथना आटा, चूल्हा बुझाना नही चाहिए
बाक़ी का मारा गाँव, चिलमों का मारा चूल्हा ज़ाहिर
बद-बख्त रोटी के पकने को क्या अँगारा नहीं चाहिए
वही मियाँ चूल्हा फूँकें, वही मियाँ दरबारी, हाय बेबसी
हो हर फ़न मौला बेशक, हर गुण अधूरा नही चाहिए








