युगपुरुष श्री कविवर सूर्य दीप
ऐतिहासिक बाग़पत, उत्तरप्रदेश।
मानवतावादी हूँ!
विधा:-कविता
मानवतावादी हूँ, कर्म ही मेरी पूजा।
मैं केवल दयालु, हूँ भावुक इन्सान।
मेरा परमधर्म दया-मानवता ही है,
इसे ही समझा,जाना अपनी शान।
मैं तो सर्वदा औरों पर उपकार करूँ,
जितना हो सके उतना हर बार करूँ।
निस्वार्थ आत्मा भाव से करता हूँ कर्म,
सर्वदा सरल तथा सत्य व्यवहार करूँ।
ना कभी करूँ किसी पर क्रोध,
ना कभी स्वयं पर अहंकार करूँ।
ईर्ष्या,द्वेष व बैर को मिटाता रहूँ,
बस, सदा मानवता से प्यार करूँ।
सर्वदा सत्य के पथ पर चलता रहूँगा,
सदा मुश्किलों का, सामना करता हूँ।
जीवन में, ख़ुद लड़ता-बढ़ता रहूँगा,
सबका भला करूँ, कामना करता हूँ।







