बीमा राशि में रोड़े अटका रहे बैंक मैनेजर को 15 लाख की रिकवरी नोटिस जारी

Spread the love

देहरादूनः जनता जनार्दन की बातें भाषणों में खूब की जाती हैं, लेकिन धरातल पर जनता के साथ सरकारी कार्मिक कैसा बर्ताव करते हैं, यह किसी से छिपा नहीं है।जनता को टहलाने वाले अधिकारियों की भरमार होने के बाद भी जिलाधिकारी की जनसुनवाई में वास्तव में जनता जनार्दन नजर आती है। जनता की समस्या को सर्वोपरि रखने वाले जिलाधिकारी सविन बंसल की इस जनसुनवाई में भी तमाम मामलों का त्वरित निस्तारण किया गया।

बैंक मैनेजर को 15 लाख का नोटिस

शिवानी गुप्ता नाम की महिला पति की मौत के बाद 15 लाख रुपये की बीमा राशि के लिए सालभर से जिला सहकारी बैंक राजपुर रोड के चक्कर काट रही थी। जिलाधिकारी तक यह मामला पहुंचा तो उनका पारा चढ़ गया। इस तरह की अंधेरगर्दी देख जिलाधिकारी ने बीमा राशि की वसूली के लिए बैंक मैनेजर का ही 15 लाख रुपये का रिकवरी नोटिस जारी कर दिया। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनसुनवाई में बेसहार और पूर्ण दिव्यांग बड़ोवाला निवासी जितेंद्र ने कहा कि उन पर बिजली बिल की बकाया राशि 23 हजार रुपये हो गई है। अब उनका कनेक्शन भी काट दिया गया है। उनकी सामर्थ्य बिल चुकता करने की नहीं है।

डीएम ने बिजली बिल भी जमा करवा दी

जिलाधिकारी ने जितेंद्र की स्थिति को समझते हुए बिल के भुगतान के लिए राइफल फंड से 23 हजार का इंतजाम करा दिया। साथ ही जितेंद्र को उनकी क्षमता के अनुसार रोजगार परक प्रशिक्षण देने के निर्देश भी दिए गए। इसी तरह 11 माह से पेंशन के लिए भटक रहीं ऋषि नगर रिस्पना निवासी राधा को तत्काल पेंशन स्वीकृत की गई।

दूसरी तरफ फेफड़ों की गंभीर बीमारी से जूझ रहे विधवा के बेटे कार्तिक रावत के इलाज की व्यवस्था भी तत्काल करवाई गई। इस दौरान कुल 133 शिकायतें दर्ज की गईं। जिनमें से अधिकतर का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक जया बलूनी, संयुक्त मजिस्ट्रेट अनामिका, उप नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल, उपजिलाधिकारी अपूर्वा सिंह, कुमकुम जोशी आदि उपस्थित रहे।

इन शिकायतों पर भी कार्रवाई और निर्देश जारी

  • न्यू कैंट रोड निवासी दंपती की शिकायत पर आवासीय क्षेत्र में कारखाना संचालित करने पर मुकदमा दर्ज, श्रम विभाग, एमडीडीए, नगर निगम और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को सप्ताहभर में कार्रवाई के निर्देश।
  • लांघा रोड निवासी की सीमांकन की शिकायत पर वन विभाग को 21 मई तक का समय दिया।
  • रानीपोखरी में अतिक्रमण की शिकायत पर उपजिलाधिकारी डोईवाला को कार्रवाई के लिए कहा।
  • गलज्वाड़ी में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण की शिकायत पर तहसीलदार को मौके की रिपोर्ट देने को कहा।
  • Related Posts

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)