चारधाम में वर्षा और निचले क्षेत्रों में तेज हवाएं व ओलावृष्टि की चेतावनी

Spread the love

देहरादूनः प्रदेशभर के अधिकांश क्षेत्रों में सोमवार को भी मौसम का मिजाज बदला रहा। केदारनाथ और यमुनोत्री धाम में वर्षा होने से ठिठुरन एकाएक बढ़ गई है। वहीं, समूचे कुमाऊं मंडल में वर्षा हो रही है, हालांकि आदि कैलाश यात्रा सुचारू है। पहाड़ से मैदान तक तापमान सामान्य से एक से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया जा रहा है, जिससे मौसम सुहावना बना हुआ है।मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि अगले दो दिन प्रदेशभर में मौसम का मिजाज इसी प्रकार बदला हुआ रहेगा। सभी जनपदों बादल छाये रहने की संभावना है।

कहीं-कहीं आकाशीय बिजली चमकने, 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से अंधड़ चलने, ओलावृष्टि के साथ तेज वर्षा होने की भी संभावना है। सात एवं आठ मई को उत्तरकाशी में कहीं-कहीं भारी से अत्यंत भारी वर्षा, 70 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलते और ओलावृष्टि होने का रेड अलर्ट जारी किया गया है। यहां प्रशासन को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

कुमाऊं मंडल में रुक-रुककर हो रही वर्षा

सोमवार को पहाड़ी जिलों के कुछ क्षेत्रों में दोपहर 12 बजे तक हल्की धूप खिली रही। लेकिन दोपहर बाद चार बजे से काले बादल छाए और कुछ समय बाद तेज हवाओं के झोंकों के साथ वर्षा हुई। इस दौरान केदानाथ, बदरीनाथ, यमुनोत्री, गोपेश्वर, चमोली, देहरादून, डोईवाला व टिहरी आदि क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा हुई।

देहरादून में दोपहर बाद तेज वर्षा से तापमान गिरा

दोपहर बाद करीब चार बजे से दून के कई क्षेत्रों और मसूरी में करीब आधे घंटे जमकर वर्षा हुई। इस दौरान गढ़ीकैंट, प्रेमनगर, बिधोली, मालदेवता, रायपुर, मसूरी रोड, जाखन, आशारोड़ी आदि क्षेत्र में दो से चार मिमी वर्षा रिकार्ड की गई। दून का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम 31.8 व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम 18.8 डिग्री सेल्सियस रहा।दून में पिछले 12 घंटे में 7.9 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। पंतनगर का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस नीचे 30.6 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक अधिक 19.1 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान सामान्य से नौ डिग्री सेल्सियस कम 15.1 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम 10.0 डिग्री सेल्सियस रहा।

यहां 2.2 मिमी वर्षा हुई। टिहरी का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस कम 21.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान भी सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम 10.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। टिहरी में शाम आठ बजे तक 1.8 मिमी वर्षा हो चुकी थी। खबर लिखे जाने तक भी वर्षा जारी है।

  • Related Posts

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)