ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
हर पात्र व्यक्ति को मिलेगा घर।
अल्मोड़ाः कलक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को नगर निकायों से संबंधित विभिन्न प्रकरणों की समीक्षा बैठक हुई। जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडे ने जिले में आवासविहीन व्यक्तियों का सर्वेक्षण प्राथमिकता के आधार पर आधार पर शीघ्र कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि जो भी आवेदन लंबित हैं,उनकी पात्रता की जांच कर योग्य लाभार्थियों को तत्काल आवास योजना के अंतर्गत लाभान्वित किया जाए।
उन्होंने यह भी कहा कि पात्रता की निर्धारित योजनाओं का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए ताकि किसी भी अपात्र व्यक्ति को लाभ न मिले और कोई भी पात्र व्यक्ति इस योजना से वंचित न रह जाए।
बैठक में शामिल बस्तियों के चिन्हीकरण और श्रेणीकरण की प्रगति की गहन समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री मलिन बस्तियों के उन्नयन के लिए धरातल पर प्रभावी कार्रवाई की जाए।
उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता, संवेदनशीलता और तत्परता बरतें। बैठक में उपजिलाधिकारी संजय कुमार,एसएनए भरत कुमार त्रिपाठी व संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।








