ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
ऑपरेशन सिंदूर को पूर्व सैनिकों समर्थन,बोले हम भी तैयार हैं।
अल्मोड़ाः पहलगाम हमले के जवाब में भारत की तरफ से चलाए जा रहे ऑपरेशन सिंदूर को पूर्व सैनिकों ने समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि भारत की कार्रवाई एकदम सही है। पाकिस्तान आतंकवाद का पनाहगाह है। भारत पर हमले के लिए वह अपनी जमीन का इस्तेमाल करवाता है।
शुक्रवार को पूर्व सैनिकों से बातचीत में उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की हिमाकत का जवाब देते हुए भारत ने उसे सबक सिखाया है। इसके बावजूद भी उसकी हरकतें कम नहीं हो रही हैं। उन्होंने कहा कि भले ही वह सेवानिवृत्त हो चुके हैं लेकिन देश की रक्षा के लिए अब भी सीमा पर जाने के लिए तैयार हैं।
उन्होंने कहा कि सरकार पूर्व सैनिकों को इजाजत देती है तो वह खुशी खुशी दुश्मन को सबक सिखाने के लिए बंदूक उठाने को हर समय तैयार हैं।








