पुण्यश्लोक लोकमाता, देवी अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी स्मृति कार्यक्रम आयोजित।

Spread the love

 

प्रभारी सम्पादक जौनपुर यूपीः   पंकज सीबी मिश्रा / राजनीतिक विश्लेषक।

 

 

पुण्यश्लोक लोकमाता, देवी अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी स्मृति कार्यक्रम आयोजित।

 

             जौनपुर ब्यूरो : लोकसभा मछलीशहर के विधानसभा केराकत में पूर्व जिलाध्यक्ष रामविलास पाल, जिलाउपाध्यक्ष द्वय बृजेश सिंह एवं श्रीप्रकाश पाण्डेय और पूर्व विधायक गुलाब सरोज के नेतृत्व में नारी सशक्तिकरण की प्रतीक एवं भारतीय संस्कृति के उत्थान हेतु अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित करने वाली महान वीरांगना, पुण्यश्लोक लोकमाता, देवी अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान-2025 के अंतर्गत आयोजित विधानसभा संगोष्ठी को सम्बोधित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व जिला अध्यक्ष रामविलास पाल नें कहा कि पुण्यश्लोक लोकमाता, देवी अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान कार्यक्रम भाजपा नेतृत्व द्वारा आयोजित नारी सशक्तिकरण एवं मातृ वंदना के उदाहरण स्वरूप एक अनुकरणीय आयोजन है जिससे प्रेरणा लेकर आज की महिलाएं समाज में नेतृत्व के लिए आगे आएँगी। आयोजन में पूर्व विधायक गुलाबचंद सरोज नें कहा कि भाजपा ने  सदैव महिला सशक्तिकरण के पक्ष में ऐसे कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम विधानसभा से लेकर बूथ और शक्ति केंद्र स्तर तक चलाया गया है, स्वतंत्रता और न्याय के लिए महिला नेतृत्व के रूप में देवी अहिल्याबाई का योगदान अभूतपूर्व है। कार्यक्रम में सभी मण्डल अध्यक्ष पूर्व अध्यक्ष व पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित रहे। मिडिया कवरेज पंकज सीबी मिश्रा द्वारा किया गया। जिला उपाध्याय श्रीप्रकाश पाण्डेय ने कहा कि रानी देवी अहिल्याबाई द्वारा देश एवं सनातन धर्म के लिए किए गए ऐतिहासिक कार्य हम सभी के लिए सदैव प्रेरणादायी रहेंगे। कार्यक्रम की शुरुआत जिला उपाध्यक्ष बृजेश सिंह नें स्वागत भाषण और आगन्तुको का माल्यार्पण कर किया। कार्यक्रम के अंत में भाजपा विधानसभा स्तर के संगठनात्मक योजनाओं और उसके क्रियान्वयन पर चर्चा और बूथ स्तर से कई अन्य कार्यक्रमों के आयोजन को लेकर बैठक हुई।

  • Related Posts

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक मध्यप्रदेशः राजेन्द्र सिंह जादौन                         (नया अध्याय)   जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी…

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    Spread the love

    Spread the love  सुश्री सरोज कंसारी                                              लेखिका एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 8 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।