आगर-मालवा : संवाददाता गोवर्धन कुम्भकार।
टोल प्लाजा संचालन की जिम्मेदारी से समूह महिलाओं ने बढ़ाए आत्मनिर्भरता की ओर कदम…
महिलाओं ने उस पर खरा उतरकर अपनी प्रबंधन क्षमता को साबित किया है।
आगर-मालवा : नारी सशक्तिकरण, राष्ट्र सशक्तिकरण की आधारशिला है। महिलाएं आत्मनिर्भर होगी तो समाज और राष्ट्र स्वतः आत्मनिर्भर बन जाएंगे। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में नित नए कदम उठाएँ गए है, महिला हित में लिए गए निर्णयों से आज महिलाओं का जीवन बेहतर हो रहा है वे आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बन रही।
ऐसी ही एक कहानी आगर-मालवा जिले के ज्योति स्व सहायता समूह की महिलाओं की है। समूह की 15 महिला सदस्याए प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप टोल प्लाजा का संचालन कर पुरुष वर्चस्व वाले कार्य में नई उपलब्धिया हासिल कर रही है।
उल्लखेनीय है कि प्रदेश सरकार ने वर्ष 2023 में देश में पहली बार आगर मालवा जिले के महिलाओं के स्व-सहायता समूह टोल प्लाजा संचालन की जिम्मेदारी देकर महिला सशक्तिकरण का बड़ा उदाहरण पेश किया था। शाजापुर-दुपाड़ा -नलखेड़ा मार्ग पर चाचाखेड़ी गांव में स्थित टोल प्लाजा का संपूर्ण प्रबंधन और संचालन जिले के ज्योति महिला स्व-सहायता समूह द्वारा किया जा रहा है। प्रदेश सरकार द्वारा समूह महिलाओं को जिस विश्वास के साथ टोल संचालन का दायित्व सौंपा था, महिलाओं ने उस पर खरा उतरकर अपनी प्रबंधन क्षमता को साबित किया है। महिलाओं के बेहतर संचालन को देखते हुए मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम ने टोल संचालन के अनुबंध को 1 साल और बढ़ाकर 1 सितंबर 2025 तक किया है।
डेढ़ साल में 1 करोड़ 13 लाख 54 हजार का उपभोक्ता शुल्क संग्रहण।
ज्योति स्व सहायता समूह द्वारा 2 सितंबर 2023 से टोल प्लाजा का संचालन किया जा रहा है। संचालित टोल प्लाजा के माध्यम से इस डेढ़ साल में 1 करोड़ 13 लाख 54 हजार का उपभोक्ता शुल्क संग्रहण हुआ है। इसमें से 30 प्रतिशत का कमीशन महिला समूह को प्राप्त हो रहा है। संचालन का दायित्व संभालने वाली 15 महिलाओं में से प्रत्येक महिला को 9 हजार रुपए प्रति माह की आमदनी होती है महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सरकार द्वारा लिए गए निर्णय के लिए समूह अध्यक्ष श्रीमती राजूबाई द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव का आभार माना है।







