ब्यूरो ऊखीमठः लक्ष्मण सिंह नेगी।
ऊखीमठः बुधवार दोपहर बाद कालीमठ घाटी में मूसलाधार बारिश के साथ औलावृष्टि होने से काश्तकारों की साग – भाजी की फसलों को भारी नुकसान पहुंचने से काश्तकारो के सन्मुख आजीविका संकट वन गया है। औलावृष्टि के काश्तकार माल्टे नारंगी व नींबू, सेब की फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचा है। जानकारी देते हुए पूर्व प्रधान लक्ष्मण सिंह सत्कारी ने बताया कि बुधवार दोपहर बाद कालीमठ घाटी के कोटमा, जाल तल्ला, जाल मल्ला, खोन्नू सहित गांवो में भारी औलावृष्टि होने से काश्तकार की आलू, बैगन, टमाटर, लौकी, मिर्च सहित अनेक प्रजाति की साग – भाजी की फसलों को भारी नुकसान पहुंचने से काश्तकारों की आजीविका खासी प्रभावित हो गयी है। उन्होंने बताया कि औलावृष्टि के कारण माल्टा, नारंगी व नीबू सहित विभिन्न प्रजाति के फलदार पेड़ों को भी भारी नुकसान हुआ है । ग्राम पंचायत जाल मल्ला के प्रशासक त्रिलोक राणा, दिनेश सत्कारी ने प्रभावित काश्तकारो को उचित मुआवजा देने की मांग की है।








