ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
पांच टीबी मरीजों को बांटे पोषण आहार किट।
अल्मोड़ाः राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम (एनटीईपी) के तहत नगर स्थित जिला सहकारी बैंक सभागार में प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर टीबी के पांच मरीजों को निक्षय मित्र की ओर से पोषण आहार किट वितरित किए गए।
वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक आनन्द सिंह मेहता ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य टीबी के मरीजों को उचित आहार प्रदान करना है।
इस अवसर पर वहां बैंक के सचिव महाप्रबंधक मनोहर सिंह भण्डारी, बैंक उप महाप्रबंधक भावना भट्ट,बलवीर पुंडीर, शाखा प्रबंधक श्वेता उपाध्याय, भुपेंद्र बिष्ट, चन्द्र शेखर बिष्ट, निवेदिता मेहता आदि लोग मौजूद थे।








