अंकिता हत्याकांड में फैसले के दौरान लोगों में दिखा आक्रोश, तोड़ी बैरिकेडिंग, पुलिस ने पानी की बौछार कर खदेड़ा

Spread the love

उत्तराखंड के ऋषिकेश में हुए अंकिता भंडारी हत्याकांड के फैसले को देखते हुए जिला पुलिस और प्रशासन की ओर से कोर्ट के चारों ओर हर सड़क पर बैरिकेडिंग कर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए थे। विभिन्न संगठनों के लोग बैरिकेडिंग के समक्ष हत्यारोपियों को फांसी की सजा दिलाने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते रहे।

कई बार प्रदर्शनकारियों की पुलिस के साथ तीखी नोकझोंक भी हुई। सिमलचौड़ में सुखरो पुल की ओर आरटीओ चौराहे के समीप प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग का एक हिस्सा तोड़कर भीतर घुसने का प्रयास किया, जिस पर पुलिस ने दो बार पानी की बौछार कर भीड़ को तितर-बितर किया।

पुलिस ने बैरिकेडिंग पार कर कोर्ट परिसर की ओर जा रही यूकेडी नेता उर्मिला रावत समेत तीन महिलाओं को हिरासत में लेकर वैन में बंद कर दिया। वहीं, देवीरोड की ओर कोर्ट के समीप ही की गई बैरिकेडिंग पर प्रदर्शन के दौरान यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष और पूर्व जिलाध्यक्ष घायल हो गए। जबकि महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला बैरिकेडिंग पर चढ़कर अंदर पहुंच गई। कोर्ट का फैसला आने तक महिला पुलिस कर्मी लगातार उन पर नजर बनाए रहे।
शुक्रवार को अंकिता हत्याकांड के फैसले को लेकर जस्टिस फॉर अंकिता कमेटी, महिला पतंजलि योग समिति, कांग्रेस, यूकेडी, उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा, उत्तराखंड बेरोजगार संगठन, उत्तराखंड महिला मंच समेत विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों के साथ ही श्रीनगर, पौड़ी, देहरादून, रामनगर, ऋषिकेश, हल्द्वानी समेत अन्य कई जगहों से बड़ी संख्या में लोग कोटद्वार पहुंचे। लेकिन पुलिस ने कोर्ट परिसर के चारों ओर के हर मार्ग पर बैरिकेडिंग लगा किसी को भी भीतर नहीं जाने दिया।
जिस पर अदालत के पूर्वी छोर तड़ियाल चौक वाली दिशा और एआरटीओ चौराहे वाले बैरिकेडिंग के सामने दिनभर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर हत्यारोपियों को फांसी देने की मांग करते रहे।
बैरिकेडिंग पर लगे तार से पूर्व जिलाध्यक्ष जख्मी
सुबह करीब 11:30 बजे अचानक ही पुलिस के साथ प्रदर्शनकारियों की नोकझोंक हुई। जिसके बाद यूथ कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष अमितराज और महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला बैरिकेडिंग पर चढ़ने लगे। पुलिस ने पूर्व जिलाध्यक्ष अमितराज को बैरिकेडिंग से नीचे खींच लिया, जिससे बैरिकेडिंग पर लगे तार से उनका हाथ जख्मी हो गया। वहीं ज्योति रौतेला बैरिकेडिंग पर चढ़कर भीतर आ गई। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ता फिर नारेबाजी करते लगे और भीतर घुसने का प्रयास करने लगे।
  • Related Posts

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)