गोलीकाण्ड के विरोध में प्रदर्शन कर रहे 10 लोगों का शांतिभंग में चालान

Spread the love

देहरादून। नेहरूग्राम क्षेत्र में हुए गोलीकाण्ड के विरोध में शहर बंद के आहवान का असर नहीं दिखने पर प्रदर्शन करने पहुंचे 10 लोंगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनका शांतिभंग में चालान कर न्यायालय में पेश किया गया।

उल्लेखनीय है कि 16 जून की रात्रि नेहरूग्राम निवासी सोनू भारद्वाज के घर से हुई फायरिंग से एक की मौत हो गयी जबकि दो गम्भीर रूप से घायल हो गये थे। जिसके बाद पुलिस ने तत्काल घटनास्थल से सोनू भारद्वाज सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया था जबकि मुख्य आरोपी रामवीर को पुलिस ने राजस्थान से गिरफ्तार किया था।

इस मामले में पुलिस ने सभी सात आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जबकि दो अन्य आरोपियों को हरिद्वार के बहादराबाद पुलिस ने घेरने का प्रयास किया तो उन्होंने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया जिसपर कार्यवाही करते पुलिस ने दोनोें को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया दोनों के पैरों में गोली लगी थी। घटना के विरोध में गत दिवस क्षेत्रीय लोगों ने डोभाल चैक के पास व सोनू भारद्वार के घर के बाहर धरना प्रदर्शन कर सोनू भारद्वाज के अवैध निर्माण को ध्वस्त करने की मांग की गयी थी।

इस दौरान कुछ गुस्साये लोगों ने भारद्वाज के मकान के गेट को तोडकर अन्दर तोडफोड भी की थी लेकिन पुलिस ने मौके पर पहुंच सभी को वहां से भगा दिया। जिसके बाद कुछ लोगों ने आज शहर बंद का आहवान किया था। लेकिन सुबह से ही बंद का शहर में कोई असर दिखायी ना देने पर कुछ लोग दोबारा से डोभाल चैक पर एकत्रित होकर धरना प्रदर्शन करने का प्रयास कर रहे थे तभी वहां पर पुलिस ने पहुंचकर उनको समझाने का प्रयास किया लेकिन उनके द्वारा धरना प्रदर्शन पर अडे रहने पर पुलिस ने 10 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। जिनका शांतिभंग में चालान कर उनको न्यायालय में पेश किया गया।

  • Related Posts

    ताकुला सहित जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में संचालित औषधि प्रतिष्ठानों एवं मेडिकल स्टोरों का सघन निरीक्षण

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारीः दिनेश भट्ट            (नया अध्याय, देहरादून)       ताकुला सहित जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में संचालित औषधि प्रतिष्ठानों एवं मेडिकल…

    उत्तराखंड सरकार की मिडिया समिति के उपाध्यक्ष ध्रुव रौतेला ने आज सर्किट हाउस पहुंचकर पत्रकारो के बीच पत्रकार वार्ता

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारीः दिनेश भट्ट            (नया अध्याय, देहरादून)       उत्तराखंड सरकार की मिडिया समिति के उपाध्यक्ष ध्रुव रौतेला ने आज सर्किट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पंजाब के जिला फिरोजपुर में चार जगहों पर होने है चुनाव 

    • By User
    • May 15, 2026
    • 3 views
    पंजाब के जिला फिरोजपुर में चार जगहों पर होने है चुनाव 

    फिरोजपुर में एक बड़ा हादसा हुआ

    • By User
    • May 15, 2026
    • 8 views
    फिरोजपुर में एक बड़ा हादसा हुआ

    फिरोजपुर शहर में भाजपा के भीतर सियासी हलचल हुई तेज

    • By User
    • May 15, 2026
    • 8 views
    फिरोजपुर शहर में भाजपा के भीतर सियासी हलचल हुई तेज

    ताकुला सहित जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में संचालित औषधि प्रतिष्ठानों एवं मेडिकल स्टोरों का सघन निरीक्षण

    • By User
    • May 15, 2026
    • 6 views
    ताकुला सहित जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में संचालित औषधि प्रतिष्ठानों एवं मेडिकल स्टोरों का सघन निरीक्षण

    लोकतंत्र की आवाज को दबाने का आरोप, आज़ाद समाज पार्टी जिलाध्यक्ष प्रभात गौतम रहे हाउस अरेस्ट

    • By User
    • May 15, 2026
    • 7 views
    लोकतंत्र की आवाज को दबाने का आरोप, आज़ाद समाज पार्टी जिलाध्यक्ष प्रभात गौतम रहे हाउस अरेस्ट

    न्याय की गुहार या व्यवस्था से मोहभंग?

    • By User
    • May 15, 2026
    • 12 views
    न्याय की गुहार या व्यवस्था से मोहभंग?