नीट परीक्षा में हुई गड़बड़ी के विरोध में एनएसयूआई ने केन्द्र सरकार का पुतला फंूका

Spread the love

देहरादून। नीट परीक्षा में हुई गड़बड़ी के विरोध राजधानी देहरादून में एनएसयूआई छात्र संगठन ने डीएवी पीजी कॉलेज गेट के समीप केंद्र सरकार का पुतला दहन किया। एनएसयूआई ने आरोप लगाया कि केन्द्र की भाजपा सरकार छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने में बाज नही आ रही है।

शुक्रवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जगह-जगह कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया। इसी श्रंखला में डीएवी कॉलेज के गेट के बाहर एनएसयूआई ने केन्द्र सरकार का पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि देश के होनहार युवाओं के हितों पर यह कुठाराघात है।

उन्हांेने  कहा कि आज राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओ में हो रहे घोटालों और पेपर लीक के मामलों से स्पष्ट हो गया है केंद्र की भाजपा सरकार के संरक्षण में युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है ।

आरोप लगाया कि उत्तराखंड की भाजपा सरकार कोई भी नियुक्ति परीक्षा कराने में असक्षम साबित हुई है। पेपर लीक के प्रत्येक मामले में भाजपा नेता हाकम सिंह व अन्य पदाधिकारी शामिल थे।

उन्होंनें चेतावनी देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी युवाओं की नियुक्ति मामलों और अन्य जनमुद्दों को लेकर सड़क से संसद के संघर्ष करती रहेगी। नीट पेपर में धांधली व परीक्षा रद्द होने को लेकर छात्र, अभिभावकों परेशान हैं। ऐसा पहली बार हुआ कि राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली परीक्षा में इतनी गड़बड़ी पाई गई है।

  • Related Posts

    ताकुला सहित जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में संचालित औषधि प्रतिष्ठानों एवं मेडिकल स्टोरों का सघन निरीक्षण

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारीः दिनेश भट्ट            (नया अध्याय, देहरादून)       ताकुला सहित जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में संचालित औषधि प्रतिष्ठानों एवं मेडिकल…

    उत्तराखंड सरकार की मिडिया समिति के उपाध्यक्ष ध्रुव रौतेला ने आज सर्किट हाउस पहुंचकर पत्रकारो के बीच पत्रकार वार्ता

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारीः दिनेश भट्ट            (नया अध्याय, देहरादून)       उत्तराखंड सरकार की मिडिया समिति के उपाध्यक्ष ध्रुव रौतेला ने आज सर्किट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पंजाब के जिला फिरोजपुर में चार जगहों पर होने है चुनाव 

    • By User
    • May 15, 2026
    • 3 views
    पंजाब के जिला फिरोजपुर में चार जगहों पर होने है चुनाव 

    फिरोजपुर में एक बड़ा हादसा हुआ

    • By User
    • May 15, 2026
    • 8 views
    फिरोजपुर में एक बड़ा हादसा हुआ

    फिरोजपुर शहर में भाजपा के भीतर सियासी हलचल हुई तेज

    • By User
    • May 15, 2026
    • 8 views
    फिरोजपुर शहर में भाजपा के भीतर सियासी हलचल हुई तेज

    ताकुला सहित जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में संचालित औषधि प्रतिष्ठानों एवं मेडिकल स्टोरों का सघन निरीक्षण

    • By User
    • May 15, 2026
    • 6 views
    ताकुला सहित जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में संचालित औषधि प्रतिष्ठानों एवं मेडिकल स्टोरों का सघन निरीक्षण

    लोकतंत्र की आवाज को दबाने का आरोप, आज़ाद समाज पार्टी जिलाध्यक्ष प्रभात गौतम रहे हाउस अरेस्ट

    • By User
    • May 15, 2026
    • 7 views
    लोकतंत्र की आवाज को दबाने का आरोप, आज़ाद समाज पार्टी जिलाध्यक्ष प्रभात गौतम रहे हाउस अरेस्ट

    न्याय की गुहार या व्यवस्था से मोहभंग?

    • By User
    • May 15, 2026
    • 12 views
    न्याय की गुहार या व्यवस्था से मोहभंग?