जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा।

Spread the love

 

ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।

 

जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा।

 

अल्मोड़ाः  जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडे ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एन‌एच‌एम) के अंतर्गत चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन सरकार की एक अत्यंत महत्वपूर्ण योजना है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करना है। 3जून 2025को समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने सभी कार्यदाई संस्थाओं को निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। बैठक में विभिन्न विभागों की महत्त्वपूर्ण परियोजनाओं की प्रगति पर चर्चा की गई, जिसमें ग्रामीण निर्माण विभाग द्वारा ताकुला ब्लॉक के बिजोरिया स्वास्थ उपकेंद्र में पब्लिक हेल्थ यूनिट के निर्माण, जिला चिकित्सालय में डिस्ट्रिक्ट IPHL लैब के निर्माण, उत्तराखंड कृषि उत्पादक विपणन बोर्ड द्वारा लमगड़ा में चिकित्साधिकारियों के लिए ट्रांजिट हॉस्टल के निर्माण तथा ब्रिटकुल द्वारा मेडिकल कॉलेज में 50बेड के क्रिटिकल केयर ब्लॉक के निर्माण कार्य शामिल हैं।

जिलाधिकारी ने कार्यदाई संस्थाओं को निर्माण की गति बढ़ाने और गुणवत्ता सुनिश्चित करने करने के लिए ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए। सभी कार्यदाई संस्थाओं ने पीपीटी के माध्यम से अपने अपने कार्यों की प्रगति पर प्रस्तुतिकरण दिया। जिलाधिकारी ने जोर देकर कहा कि स्वास्थ सुविधाओं का विस्तार और बुनियादी ढांचे का विकास जनता की भलाई के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ आरसी पंत सहित विभिन्न कार्यदाई संस्थाओं के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)