ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
नोडल अधिकारी द्वारा सभी विकासखंडों में विकसित कृषि संकल्प अभियान किया गया आयोजन।
अल्मोड़ाः विकसित कृषि संकल्प योजना के तहत कृषकों के लिए केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा उन्हें इन योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी देने के क्षेत्र के विकासखंडों में कृषक जागरूकता अभियान का आयोजन किया जा रहा है।
कृषि विज्ञान केन्द्र, मटेना के प्रभारी अधिकारी (नोडल अधिकारी) डॉ आरके शर्मा ने बताया कि 2जून2025से विकासखंड द्वाराहाट के ग्राम मुजहोली, धारकोटली, रोराखोरक, भीतरकोट में विकसित कृषि संकल्प अभियान का आयोजन किया गया। उपस्थित कृषकों को केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित कृषि से संबंधित विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई तथा किसानों के द्वारा उठाई गई समस्याओं का समाधान किया गया। विकासखंड लमगड़ा के ग्राम ढैली एवं सिरसौड़ा में केन्द्र के वैज्ञानिक डॉ उमा नौलिया टीम प्रभारी द्वारा विकसित कृषि संकल्प अभियान कार्यक्रम का संचालन किया गया। जिसमें स्वरोजगार परक व्यवसाय के बारे में जानकारी दी गई। जानकारी का उद्देश्य ग्रामीण युवाओं को स्वरोजगार से अपने आर्थिक स्थिति में सुधार लाना तथा उत्तराखंड की प्रमुख समस्या पलायन को दृष्टिगत रखते हुए यह व्यवसाय अत्यंत सहायक सिद्ध होंगे।
विकासखंड प्रभारी कृषि विभाग,उद्यान विभाग एवं अन्य विभागों के अधिकारियों ने विभागों द्वारा संचालित तमाम योजनाओं के बारे में कृषकों को विस्तार से जानकारी दी।रेखीय विभाग के अधिकारियों द्वारा भी उनकी समस्याओं का समाधान किया गया।
इस अवसर पर कृषकों द्वारा किए जा रहे कार्यों एवं कार्यक्रम फीडबैक भी लिया गया तथा किसानों द्वारा अनेक महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए, जिससे विकसित कृषि अभियान को और अधिक प्रभावशाली बनाया जा सके। किसानों द्वारा मुख्य रूप से जंगली जानवरों से अपनी फसलों को बचाने के लिए राज्य सरकार इस समस्या के समाधान के लिए गहन विचार करे ताकि किसान अपनी फसल को जंगली जानवरों से बचा सकें,साथ ही कृषि भूमि के चारों तरफ तारबाड़ लगाने हेतु आग्रह किया।
समस्त विभागीय टीम द्वारा किसानों के प्रक्षेत्र में भ्रमण कर किसानों को नवीनतम तकनीकों के बारे में जानकारी दी गई तथा आने वाली समस्याओं का समाधान करने एवं सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से लाभान्वित प्रगतिशील किसानों का वीडियो भी बनाया गया। जिसमें किसानों द्वारा किसान सम्मान योजना को अधिक प्रभावी एवं कारगर बताया गया। विकसित कृषि संकल्प अभियान विकासखंड द्वाराहाट एवं लमगड़ा के 438किसानों द्वारा प्रतिभाग किया गया।








