ऊखीमठः विश्व योग दिवस के अवसर पर केदार घाटी के विभिन्न स्थानों पर अनेक कार्यक्रम आयोजित किये गये।

Spread the love

 

ब्यूरो ऊखीमठः लक्ष्मण सिंह नेगी।

 

 

 

                 ऊखीमठः विश्व योग दिवस के अवसर पर केदार घाटी के विभिन्न स्थानों पर अनेक कार्यक्रम आयोजित किये गये। विभिन्न सामाजिक संगठनो ने ब्रह्म बेला पर योगासन के जरिये आम जनमानस को निरोग रहने का सन्देश दिया। केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं, नौनिहालों व आम जनमानस ने जी आई सी के खेल मैदान मेें योगासन के जरिये निरोग रहने का सन्देश देकर प्रतिदिन ब्रह्म बेला योगासन का संकल्प लिया। नगर पंचायत अध्यक्ष कुब्जा धर्म्वाण के नेतृत्व में नगर पंचायत के अधिकारियों, कर्मचारियों व स्वयंसेवकों ने योगासन किया तथा निरोग रहने का संकल्प लिया। भाजपा चोपता मण्डल अध्यक्ष अर्जुन नेगी के नेतृत्व में भी भाजपा कार्यकर्ताओ व आम जनमानस ने योगासन कर निरोग रहने का संकल्प लिया। राजकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पठाली में सहायक अध्यापक राम सिंह रावत के नेतृत्व में नौनिहालो योगासन कर प्रतिदिन योगासन करने का संकल्प लिया। तल्लानागपुर, दश्ज्यूला, क्यूजा घाटी, तुंगनाथ घाटी, मदमहेश्वर घाटी व कालीमठ घाटी मेें भी विश्व योग दिवस पर अनेक कार्यक्रम आयोजित किये गये तथा योगासन के जरिए निरोग रहने का सन्देश दिया गया । जी आई सी के खेल मैदान मे विश्व योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने कहा कि सम्पूर्ण विश्व का 11 वां विश्व योग दिवस धूमधाम से मना रहा है तथा योगासन के जरिये निरोग रहा जा सकता है। उन्होंने कहा कि देश की योग के क्षेत्र में विशिष्ट पहचान बन चुकी है तथा हजारो युवा योगासन के जरिए अन्य युवाओ के लिए प्रेरणास्रोत बने हुए है।

नगर पंचायत सभागार मेें आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष कुब्जा धर्म्वाण ने कहा कि योगासन के प्रति आम जनता का लगाव बनता जा रहा है तथा भविष्य मे योगासन आम जनता के लिए निरोग रहने के लिए प्रेरणादायक बनेगा । भाजपा चोपता मण्डल अध्यक्ष अर्जुन नेगी ने भी आम जनता से प्रतिदिन योगासन करने का आवाहन किया। राजकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पठाली के सहायक अध्यापक राम सिंह रावत ने नौनिहालो को योगासन की विस्तृत जानकारी दी।

  • Related Posts

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)