श्री बदरीनाथ एवं केदारनाथ धाम सहित सभी सहवर्ती मंदिरों में तीर्थयात्रियों की संख्या में आशातीत वृद्धि हुई: हेमंत द्विवेदी।

Spread the love

 

मीडिया प्रभारीः डा. हरीश गौड़।

 

 

श्री बदरीनाथ एवं केदारनाथ धाम सहित सभी सहवर्ती मंदिरों में तीर्थयात्रियों की संख्या में आशातीत वृद्धि हुई: हेमंत द्विवेदी।

 

 

       

       श्री बदरीनाथ धाम: 22 जून। श्री बदरीनाथ एवं केदारनाथ धाम में तीर्थयात्रियों की संख्या में आशातीत वृद्धि हुई है साथ ही मंदिर समिति के सहवर्ती मंदिरों में भी तीर्थयात्रियों का प्रवाह बढ़ा है। प्रदेश सरकार तथा मंदिर समिति द्वारा तीर्थयात्रियों के लिए आधारभूत सुविधाएं मुहैया करयी गयी है।

 

          श्री बदरीनाथः केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने आज श्री बदरीनाथ धाम में यात्रा व्यवस्थाओंं के निरीक्षण के दौरान कहा कि यह कहना गलत है कि धामों में तीर्थयात्रियों की संख्या घटी है कहा कि तीर्थयात्री धाम़ों के अलावा सहवर्ती मंदिरों में भी दर्शन को पहुंच रहे है जैसाकि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि उत्तराखंड में तीर्थाटन का दायरा बढ़ रहा है।

 

उन्होंने बताया कि 21 जून तक श्री बदरीनाथ धाम तथा श्री केदारनाथ धाम हेतु 2829718 आन लाईन पंजीकरण तथा 7660 आफ लाईन पंजीकरण हुए जिसमें से श्री बदरीनाथ धाम हेतु 1361145 तथा केदारनाथ धाम हेतु 1468573 आन लाईन पंजीकरण हुए।

पंजीकरण की तुलना में रिकार्ड 2146308 तीर्थयात्रियों ने श्री बदरीनाथ तथा श्री केदारनाथ धाम के दर्शन कर लिए है। जिसमें से 945075 तीर्थयात्रियों ने श्री बदरीनाथ धाम तथा 1201233 तीर्थयात्रियों ने श्री केदारनाथ धाम के दर्शन कर लिए है। हेमकुंड साहिब पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या डेढ लाख से अधिक है।

साथ ही तृतीय केदार तुंगनाथ में 80 हजार से अधिक तीर्थ यात्रियों ने दर्शन कर लिए है बड़ी संख्या में तीर्थयात्री द्वितीय केदार मद्महेश्वर तथा श्री नृसिंह मंदिर जोशीमठ तथा श्री विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी तथा श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ सहित सिद्धपीठ कालीमठ दर्शन को पहुंच रहे है। इसके अलावा श्री कार्तिक स्वामी मंदिर रूद्रप्रयाग में पिछले वर्षों आये चारलाख तीर्थयात्रियों की तुलना में बड़ी संख्या में तीर्थयात्री पहुंचे श्री जगन्नाथ मंदिर उत्तरकाशी में 25 हजार तीर्थयात्रियों ने दर्शन किये है। श्री गोपीनाथ मंदिर गोपेश्वर सहित पंच बदरी तथा पंच केदार में भी हजारों की संख्या में तीर्थयात्री दर्शन को पहुंचे है।

 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में चारधाम यात्रा व्यवस्थाओंं को पुख्ता किया गया है यही कारण है कि अभीतक चारधाम हेतु 45 लाख पंजीकरण हो चुके है। तथा तैंतीस लाख तीर्थयात्रियों ने दर्शन कर लिए है।

विभिन्न स्तरों पर चारधाम यात्रा व्यवस्थाओंं हेतु प्रदेश सरकार ने कार्य किये है साथ ही श्री बदरीनाथ -केदारनाथ मंदिर समिति तीर्थयात्रियों को धामों में बेहतर दर्शन व्यवस्था हेतु कार्य कर रही है।

  • Related Posts

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)