ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
स्थानीय जनता की कूड़ेदान को अन्यत्र हटाने की मांग।
अल्मोड़ाः नगर के मकेड़ी वार्ड में अपिर्टमेंट के आगे बने कूड़ेदान को अन्यत्र हटाने की मांग को लेकर पार्षद राहुल जोशी ने निगम मेयर अजय वर्मा को ज्ञापन सौंपा।
उन्होंने चेतावनी दी कि अगर तीन दिन के भीतर कूड़ादान नहीं हटाया गया तो वार्ड के लोग खुद कूड़ेदान को हटा देंगे। पार्षद ने कहा कि कूड़ेदान के पास खाने की तलाश में लावारिस पशु और कटखने बंदर लगातार इकट्ठा रहते हैं।इस रास्ते से आने जाने वाले कई लोगों को बन्दर जख्मी कर चुके हैं। स्कूल के बच्चों को इनस हमेशा खतरा बना रहता है।
उन्होंने कहा कि सदन में कूड़ेदान को हटाने की स्वीकृति भी मिल चुकी है लेकिन इसके बावजूद भी कूड़ेदान को नहीं हटाया गया है। उन्होंने कूड़ेदान को हटाकर घर घर जाकर कूड़े को एकत्र कर उसका निस्तारण करने की मांग।








