ब्यूरो ऊखीमठः लक्ष्मण सिंह नेगी।
ऊखीमठः राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन पर नगर पंचायत द्वारा स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत अभियान के तहत न्यायालय परिसर से लेकर ओंकारेश्वर वार्ड के विभिन्न तोकों तथा ओंकारेश्वर मन्दिर परिसर मेें स्वच्छता अभियान चलाकर पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन का संकल्प लिया गया जिसमेें विभिन्न विभागों के अधिकारियो, कर्मचारियों व पर्यावरण मित्रों द्वारा भागीदारी की गयी । स्वच्छता अभियान के तहत प्राकृतिक जल स्रोतों पर सफाई अभियान चलाकर प्राकृतिक जल स्रोतो के संरक्षण के लिए आम जनमानस को जागृत किया गया । स्वच्छता अभियान के तहत विभिन्न तोकों से कूड़ा एकत्रित कर निस्तारण किया गया। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन पर स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत अभियान के तहत चलाये गये स्वच्छता अभियान में सीनियर जू डी मजिस्ट्रेट अरविन्द कुमार पाण्डेय ने पर्यावरण मित्रों को संकल्प देते हुए कहा कि स्वच्छ नगर पंचायत के तहत ही स्वस्थ नगर पंचायत की कल्पना की जा सकती है। उन्होंने कहा कि भारत ही नही बल्कि सम्पूर्ण विश्व पर्यावरण समस्या से जूझ रहा है तथा भविष्य में पर्यावरण की समस्या और गम्भीर हो सकती है इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन प्रति जागरूक होने की आवश्यकता है। नगर पंचायत अध्यक्ष कुब्जा धर्म्वाण ने कहा कि समय – समय पर प्राकृतिक जल स्रोतो के संरक्षण व संवर्धन से पौराणिक धरोहरो को बचाने की सख्त जरूरत है। उन्होने कहा कि स्वच्छता अभियान के तहत ही स्वच्छ नगर पंचायत की कल्पना की जा सकती है। अधिशासी अधिकारी सुनील वर्मा ने बताया कि नगर पंचायत द्वारा भगवान केदारनाथ के शीतकालीन गद्दी स्थल ओकारेश्वर मन्दिर परिसर सहित विभिन्न कस्बो मे स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस मौके पर सभासद प्रदीप धर्म्वाण, बलवीर पंवार, आशीष राणा, गोल्डी पराशर, सुन्दर , परशुराम, बिहारी लाल सहित स्वयंसेवक व पर्यावरण मित्र मौजूद थे।








