ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
बरसात के मौसम को देखते हुए अल्मोड़ा नगर निगम ने शुरू की फॉगिंग।
अल्मोड़ाः बरसात में होने वाली बिमारियों मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया व अन्य बिमारियों को ध्यान में रखते हुए नगर निगम अल्मोड़ा ने मच्छरों की रोकथाम के फॉगिंग व कीटनाशक दवाओं का छिड़काव शुरू कर दिया।
बरसात के मौसम के शुरू होते ही नगर क्षेत्र को स्वास्थ की दृष्टि से साफ, सुरक्षित तथा रोगमुक्त रखने के उद्देश्य से यह कार्य किया जा रहा है।
नगर निगम के मेयर अजय वर्मा ने कहा कि गर्मी और बरसात के मौसम में मच्छरों तादाद बहुत बढ जाती है, जिनसे डेंगू, चिकनगुनिया, मलेरिया व अन्य संक्रामक बिमारियों का खतरा काफी बढ़ जाता है। उन्होंने नगर वासियों से अपील की है कि वे अपने घर के आसपास व अन्य जगहों पर साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें।








