ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
बार बार यातायात में अड़चन पैदा कर रहे अतिक्रमण को तुरंत हटाएं : जिलाधिकारी।
अल्मोड़ाः जिलाधिकारी ने सड़क सुरक्षा समिति की बैठक ली। उन्होंने सड़क सुरक्षा के सम्पूर्ण मानकों का कड़ाई से पालन करने, स्कूली वाहनों की नियमित जांच, हाईवे व मुख्य मार्गों पर आवश्यक संकेतक की स्थापना और यातायात में अड़चन पैदा कर रहे अतिक्रमणों को तुरंत हटाने के आदेश दिए।
शुक्रवार को हुई बैठक में जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडे ने कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर स्कूलों, कालेजों व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता अभियान चलाएं। उन्होंने परिवहन विभाग को यातायात के नियमों का उल्लघंन करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
उन्होंने मानसून सीजन में विशेष सतर्कता बरतने और सड़कों के बंद होने की सूचना मिलने पर उसे तुरंत सुचारू करने के निर्देश दिए।जिन स्थानों पर अधिक दुर्घटनाएं हो रही हैं वहां आवश्यक सुरक्षात्मक उपाय करने से निर्देश दिए।








