ईडी ने हरक सिंह रावत से की पूछताछ, बोले- ‘राजनीतिक नुकसान पहुंचाने के इरादे से की गई कार्रवाई’

Spread the love

                देहरादूनः सहसपुर भूमि खरीद के मामले में एक बार फिर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत को तलब किया। ईडी ने इस मामले पर हरक सिंह से करीब चार घंटे पूछताछ की। उधर हरक सिंह इस कार्रवाई को राजनीतिक नुकसान पहुंचाने के इरादे से की गई कार्रवाई बता रहे हैं। पूर्व मंत्री कई वर्ष पूर्व खरीदी सहसपुर भूमि खरीद के मामले में ईडी के जांच के दायरे में है।

                हालांकि पहले ही इससे जुड़े कुछ दस्तावेज हरक सिंह ने ईडी के सामने रखे थे, लेकिन कुछ बिंदुओं पर ईडी हरक सिंह से पूछताछ करना चाहती थी, जिसको लेकर हरक सिंह को समन भेजा गया था।

ईडी के अधिकारियों ने जमीन खरीद के लिए जुटाए रुपयों व प्रक्रिया के बारे में भी पूछा

सूत्रों की मानें तो ईडी के अधिकारियों ने हरक सिंह रावत से करीब चार घंटे तक लगातार पूछताछ की, जिसमें जमीन खरीद के लिए जुटाए गए पैसों के अलावा इसकी प्रक्रिया के बारे में भी पूछा गया। इस दौरान पूर्व में हरक सिंह रावत की ओर से दिए गए बयानों को लेकर उनसे दस्तावेज भी मांगे गए। पूछताछ के बाद हरक सिंह रावत ने पत्रकारों से बात की।

राजनीतिक प्रतिशोध के लिए ऐसे हथकंडे अपनाकर उन्हें परेशान करने की कोशिश

                   हरक सिंह ने कहा कि उन्हें राजनीतिक रूप से कमजोर करने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का उपयोग किया जा रहा है। राजनीतिक प्रतिशोध के लिए इस तरह के हथकंडे अपना कर केवल उन्हें परेशान करने की कोशिश हो रही है। उन्होंने कहा कि देश में ऐसा कानून बनना चाहिए की अगर अधिकारी ने जिस धारा में निर्दोष व्यक्ति को फंसाया और अगर व्यक्ति दोष मुक्त हों जाए तो उस अधिकारी पर उन्ही धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए।

कार्बेट टाइगर रिजर्व मामले में की जा चुकी है पूछताछ

हरक सिंह रावत से ईडी कार्बेट टाइगर रिजर्व मामले में पहले ही पूछताछ कर चुकी है। इस मामले में तमाम दस्तावेज भी लिए गए हैं। हरक सिंह रावत ही नहीं बल्कि उनकी बहू अनुकृति गुसाईं रावत, उनकी पत्नी सहित परिजनों को भी ईडी अपने दफ्तर में पूछताछ के लिए बुला चुकी है। साथ ही उनके कुछ करीबियों से भी पूछताछ हुई है।

  • Related Posts

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)