श्री केदारनाथ धाम पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 10 लाख पार

Spread the love

ऊखीमठ: लक्ष्मण सिंह नेगी

श्री केदारनाथ धाम पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 10 लाख पार।

यात्रा खुलने के 51 दिनों में ही 10 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए बाबा केदारनाथ के दर्शन।

तीन लाख श्रद्धालु घोड़े- खच्चर, 40 हजार डंडी- कंडी, 58 हजार हेली से दर्शनों को पहुंचे श्री केदारनाथ धाम।

श्री केदारनाथ धाम यात्रा लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। इस वर्ष 2024 में बाबा के धाम में उमड़ रहा आस्था का सैलाब ऐतिहासिक है। यात्रा शुरू होने के 51 दिनों में ही 10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन कर लिए हैं। जबकि मानसून के दस्तक देने के बाद भी प्रतिदिन 6 हजार के करीब भक्त श्री केदारनाथ यात्रा पर पहुंच रहे हैं। बाबा केदारनाथ धाम की यात्रा इस वर्ष 10 मई को शुरु हुई थी। पिछले वर्षों की अपेक्षा यात्रा देर से शुरू होने के बाद भी बाबा के दर्शनों को पहुंचने वाले भक्तों की संख्या में कोई कमी नहीं आयी है। पहले दिन से ही आस्था का सैलाब केदारपुरी में देखने को मिल रहा है। जहां पिछले वर्ष 25 अप्रैल को कपाट खुले एवं पहले दिन 18335 श्रद्धालु इसके साक्षी बने थे, वहीं इस वर्ष 10 मई को कपाट खुलने के अवसर पर 29030 श्रद्धालु इसके साक्षी बने थे। पिछले वर्ष यात्रा जल्दी खुलने के बावजूद 51 वें दिन में 930432 श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन किए थे जबकि इस वर्ष 29 जून को 51 वें दिन में यह आंकड़ा 10 लाख पार पहुंच चुका है।

केदारनाथ पहुंचे 10 लाख श्रद्धालुओं में से 308700 घोड़े- खच्चर, 17871 डंडी, 23671 कंडी जबकि 58,520 हेली सेवा से बाबा के दर्शनों को पहुंचे हैं। जी मैक्स के प्रबंधक खुशाल ने बताया कि 29 जून तक 308700 श्रद्धालु घोड़े- खच्चर पर बाबा केदारनाथ के दर्शनों को पहुंचे हैं, जिससे घोड़े- खच्चर संचालकों को 81 करोड़ चार लाख की आमदनी हुई है जबकि सरकार को 04 करोड़ 63 लाख का राजस्व प्राप्त हुआ है। विभिन्न नियमों के उल्लंघन पर अब तक 1200 घोड़े- खच्चरों को ब्लॉक किया गया है जिसमें से 190 वर्तमान में भी ब्लॉक हैं, जबकि 420 का चालान किया गया है। उधर, जिला पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे ने बताया कि यात्रा शुरू होने से अब तक 58,520 श्रद्धालु हेली सेवा से बाबा केदारनाथ के दर्शनों को पहुंचे हैं, जिससे हेली कंपनियों ने 40 करोड़ 96 लाख 4000 रूपए का व्यवसाय किया है।

  • Related Posts

    जिला अधिकारी अंशुल सिंह ने बताया कि अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग लोक निर्माण विभाग रानीखेत द्वारा बताया गया क्वारब बाइपास मार्ग आपदा को लेकर बंद किए जाने को लेकर।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट                 (नया अधयाय, देहरादून)                जिला अधिकारी अंशुल सिंह ने…

    दोस्ताना माहौल में बच्चों से रूबरू हुई महिला पुलिस, जागरूक करते हुए सड़क सुरक्षा का दिया संदेश।

    Spread the love

    Spread the love    मीडिया प्रभारी अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट                 (नया अधयाय, देहरादून)         दोस्ताना माहौल में बच्चों से रूबरू हुई…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मानौरा: जहां पुरी से वचन निभाने आते हैं भगवान जगदीश

    • By User
    • July 14, 2026
    • 7 views
    मानौरा: जहां पुरी से वचन निभाने आते हैं भगवान जगदीश

    जिला अधिकारी अंशुल सिंह ने बताया कि अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग लोक निर्माण विभाग रानीखेत द्वारा बताया गया क्वारब बाइपास मार्ग आपदा को लेकर बंद किए जाने को लेकर।

    • By User
    • July 14, 2026
    • 12 views
    जिला अधिकारी अंशुल सिंह ने बताया कि अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग लोक निर्माण विभाग रानीखेत द्वारा बताया गया क्वारब बाइपास मार्ग आपदा को लेकर बंद किए जाने को लेकर।

    दोस्ताना माहौल में बच्चों से रूबरू हुई महिला पुलिस, जागरूक करते हुए सड़क सुरक्षा का दिया संदेश।

    • By User
    • July 14, 2026
    • 5 views
    दोस्ताना माहौल में बच्चों से रूबरू हुई महिला पुलिस, जागरूक करते हुए सड़क सुरक्षा का दिया संदेश।

    सिस्टम समझें,,,                           (लेख) 

    • By User
    • July 14, 2026
    • 9 views
    सिस्टम समझें,,,                            (लेख) 

    “जीवंत इंसानियत”         (कविता)

    • By User
    • July 14, 2026
    • 14 views
    “जीवंत इंसानियत”          (कविता)

    साहित्य की जीवंत परंपरा का उत्सव निखिल बंग साहित्य सम्मेलन।

    • By User
    • July 14, 2026
    • 11 views
    साहित्य की जीवंत परंपरा का उत्सव निखिल बंग साहित्य सम्मेलन।