हैदराबाद जाने वाली इंडियो की फ्लाइट में आई खराबी,करनी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

Spread the love

 

              हैदराबादः आंध्र प्रदेश के तिरुपति से तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद जाने वाली इंडियो की फ्लाइट में अचानक खराबी आ गई। नतीजतन तिरुपति से उड़ान भरने के बाद विमान लगभग 40 मिनट तक आसमान में ही मंडराता रहा और बाद में प्लेन की तिरुपति में ही इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई।

                  फ्लाइट में तकनीकी खराबी के बाद इसे हैदराबाद की तरफ नहीं ले जाया गया। इस दौरान प्लेन में मौजूद यात्री भी बुरी तरह से घबरा गए थे। हालांकि, 40 मिनट बाद प्लेन की तिरुपति में सुरक्षित लैंडिंग करवाई गई।

कैसे हुई लैंडिंग?

तिरुपति से हैदराबाद जा रही इंडिगो एअरबस की फ्लाइट A321neo रविवार की शाम 7:42 बजे तिरुपति एअरपोर्ट से उड़ी। एअर ट्रैफिक ट्रैकिंग वेबसाइट फ्लाइटरडार24 के अनुसार, उड़ान के लगभग 40 मिनट बाद 8:34 बजे फ्लाइट को फिर से तिरुपति एअरपोर्ट पर लैंड करवाया गया।

उड़ान भरने के बाद फ्लाइट ने लिया यू-टर्न

                 फ्लाइटरडार 24 के अनुसार, फ्लाइट तिरुपति के वेंकेटनगरी तक गई और फिर वहां से यू-टर्न ले लिया। इसके बाद फ्लाइट हवा में ही 40 मिनट तक मंडराती रही और फिर विमान की तिरुपति एअरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग हुई।

 फ्लाइटरडार24इंडिगो ने रद की उड़ान

                    हालांकि, इंडिगो की वेबसाइट के अनुसार यह विमान तिरुपति से शाम 7:20 बजे उड़ी और 8:30 बजे हैदराबाद पहुंच गई। वहीं, तिरुपति से हैदराबाद की आखिरी फ्लाइट को रद कर दिया गया।

यात्रियों का भड़का गुस्सा

                    उड़ान रद होने के बाद यात्रियों का गुस्सा भी फूट पड़ा। सोशल मीडिया पर इसके कई वीडियो सामने आए हैं, जिसमें पैसेंजर्स को इंडिगो एअरलाइन के स्टाफ से बहस करते हुए देखा जा सकता है। इंडिगो ने अभी तक फ्लाइट से जुड़ी कोई भी औपचारिक जानकारी साझा नहीं की है।

  • Related Posts

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक मध्यप्रदेशः राजेन्द्र सिंह जादौन                         (नया अध्याय)   जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी…

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    Spread the love

    Spread the love  सुश्री सरोज कंसारी                                              लेखिका एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 8 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।