संवाददाता आगर-मालवाः गोवर्धन कुम्भकार।
हजारों की संख्या में निकली भव्य कलश यात्रा,
जगह जगह पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया
नगर व ग्रामीण अंचल से बड़ी संख्या में श्रद्धालु रहे उपस्थित
आगर-मालवाः सावन के चलते भगवान शिव की स्तुति जारी है। सावन के द्वितीय सोमवार के अवसर पर विधायक मधु गेहलोत के नेतृत्व में नगर के पुरानी कृषि उपज मंडी से भव्य कलश यात्रा दोपहर 12 बजे बाबा बैजनाथ महादेव के लिए रवाना हुई जो नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई चार घंटे में मंदिर पहुंची। जिसमें अलग-अलग स्थानों पर नगर सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों से बड़ी संख्या में महिलाएं एवं श्रद्धालु शामिल हुए। श्रद्धालुओं की सुविधा, स्वास्थ्य, पेयजल, सुरक्षा व स्वागत-सत्कार जगह जगह पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। इसके पुर्व बाबा खाटूश्याम और भोलेनाथ की महाआरती कर पुरानी कृषि उपज मंडी परिसर में ही फरियाली खिचड़ी वितरण किया गया। इसके बाद जय जय कार लगाते हुए विशाल भव्य कलश यात्रा निकाली गई। जहां भगवान बाबा बैजनाथ महादेव जल अर्पित करते हुए सुख समृद्धि की कामना की। यात्रा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के बडे भाई नारायण यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष ओम मालवीय, जिला महामंत्री कैलाश कुंभकार, करणसिंह यादव, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष दिनेश परमार, भेरूसिंह चौहान, नपा अध्यक्ष निलेश पटेल, पुर्व विधायक गोपाल परमार, लालजीराम मालवीय, सुरेश बैरागी सहित बडी संख्या में भाजपा पदाधिकारियों भी शामिल हुए। यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी महेश शर्मा तनोडिया ने दी।







