संजय एम तराणेकर
(कवि, लेखक व समीक्षक)
इन्दौर, (मध्य प्रदेश)
बेनाम रिश्ता
आपकी मुस्कुराहट में
अपना वजूद देखता हूँ,
इन छुपती निगाहों में
अपने लिए प्यार देखता हूँ।
मैं मुस्कुराता रहा हूँ
तुम्हारे खयालों में खोकर,
मुझे भी रास्ते चलते
लगी हैं कई बार ठोकर।
संभलकर चलना सीख गया हूँ,
तुम्हारी स्मृति में खोकर भी
ज़माने से लड़कर जीत गया हूँ।
अब मैं डरता नहीं हूँ
क्योंकि ये बेनाम रिश्ता हैं
विराम लगाओ एक नाम देकर।







