हजारों की संख्या में निकली भव्य कलश यात्रा,

Spread the love

 

संवाददाता आगर-मालवाः गोवर्धन कुम्भकार। 

 

 

हजारों की संख्या में निकली भव्य कलश यात्रा,

 

जगह जगह पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया

 

नगर व ग्रामीण अंचल से बड़ी संख्या में श्रद्धालु रहे उपस्थित

 

 

 

                    आगर-मालवाः सावन के चलते भगवान शिव की स्तुति जारी है। सावन के द्वितीय सोमवार के अवसर पर विधायक मधु गेहलोत के नेतृत्व में नगर के पुरानी कृषि उपज मंडी से भव्य कलश यात्रा दोपहर 12 बजे बाबा बैजनाथ महादेव के लिए रवाना हुई जो नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई चार घंटे में मंदिर पहुंची। जिसमें अलग-अलग स्थानों पर नगर सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों से बड़ी संख्या में महिलाएं एवं श्रद्धालु शामिल हुए। श्रद्धालुओं की सुविधा, स्वास्थ्य, पेयजल, सुरक्षा व स्वागत-सत्कार जगह जगह पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। इसके पुर्व बाबा खाटूश्याम और भोलेनाथ की महाआरती कर पुरानी कृषि उपज मंडी परिसर में ही फरियाली खिचड़ी वितरण किया गया। इसके बाद जय जय कार लगाते हुए विशाल भव्य कलश यात्रा निकाली गई। जहां भगवान बाबा बैजनाथ महादेव जल अर्पित करते हुए सुख समृद्धि की कामना की। यात्रा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के बडे भाई नारायण यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष ओम मालवीय, जिला महामंत्री कैलाश कुंभकार, करणसिंह यादव, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष दिनेश परमार, भेरूसिंह चौहान, नपा अध्यक्ष निलेश पटेल, पुर्व विधायक गोपाल परमार, लालजीराम मालवीय, सुरेश बैरागी सहित बडी संख्या में भाजपा पदाधिकारियों भी शामिल हुए। यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी महेश शर्मा तनोडिया ने दी।

  • Related Posts

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    Spread the love

    Spread the love  सुश्री सरोज कंसारी                                              लेखिका एवं…

    नज्म

    Spread the love

    Spread the love    राजेन्द्र रंजन गायकवाड                                               (सेवा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 9 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 7 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि