ब्यूरो फिरोजपुरः राजीव कुमार।
https://www.transfernow.net/dl/20250725C0UOvj1D
नशे के खिलाफ जंग में फिरोजपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी
15 किलो हेरोइन के साथ एक नशा तस्कर गिरफ्तार
वह ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से हेरोइन मंगवाता था
पकड़े गए नशा तस्करों के खिलाफ पहले से ही कई मामले दर्ज हैं।
पिछले छह महीनों में लगभग 141 किलो हेरोइन जब्त करने वाला फिरोजपुर पंजाब का पहला जिला बन गया है।
पिछले छह महीनों में फिरोजपुर जिले में सबसे ज्यादा हेरोइन जब्त की गई।
पंजाब सरकार की नशे के खिलाफ बड़ी जंग फिरोजपुर जिले में रंग ला।
फिरोजपुरः पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। नशे के खिलाफ जंग अभियान के तहत फिरोजपुर पुलिस लगातार हेरोइन पकड़ रही है। पुलिस को एक बार फिर बड़ी कामयाबी मिली है जब तलाशी के दौरान एक नशा तस्कर से 15 किलो हेरोइन बरामद की गई। इस बारे में जानकारी देते हुए, डीआईजी फिरोजपुर हरमनबीर सिंह ने बताया कि घल्लखुर्द थाने की पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नशे की एक बड़ी खेप तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर नाकाबंदी की गई और एक हरियाणा नंबर की कार आती दिखाई दी। जब कार को रोका गया तो आरोपी रमेश कुमार उर्फ पेशा के कब्जे से 15 किलो हेरोइन बरामद हुई। प्रारंभिक जाँच में पता चला है कि आरोपी रमेश कुमार ड्रोन के ज़रिए पाकिस्तान से हेरोइन मंगवाकर फिरोजपुर और पंजाब के विभिन्न जिलों में सप्लाई करता था। आरोपी पर पहले भी कई मामले दर्ज हैं।
बाइटः डीआईजी फिरोजपुर रेंज, हरमनबीर सिंह गिल।
वॉयसः डीआईजी फिरोजपुर ने बताया कि जब से पंजाब सरकार ने नशे के खिलाफ जंग अभियान शुरू किया है, तब से फिरोजपुर जिला पूरे पंजाब का पहला जिला बन गया है जिसने पिछले छह महीनों में लगभग 141 किलो हेरोइन और 80 लाख रुपये से अधिक की ड्रग मनी जब्त करने में सफलता हासिल की है।
बाइटः डीआईजी फिरोजपुर रेंज, हरमन बीर सिंह गिल।







