संजय एम तराणेकर
(कवि, लेखक व समीक्षक)
इन्दौर, (मध्य प्रदेश)
गजल – घायल हूँ आपकी ‘नजर’ से…!
घायल हो गया हूँ आपकी ‘नजर’ से,
मुझे पागल न कीजिए इस कदर से।
मेरी यादों से दूर अब कभी न जाना,
मालूम है तुम्हें बहाना आता बनाना।
जो हसीन लम्हें हमने साथ गुजारे हैं,
हाँ, वो आधे तुम्हारे और आधे मेरे हैं।
ज़िंदगी पे कब किसी का इख़्तियार,
हमें करना आता है बस तुमसे प्यार।
मेरी निगाह से कभी ओझल न होना,
प्यार पहले मिट्टी था अब हुआ सोना।







