इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने राहुल गांधी की नागरिकता को चुनौती देने वाले भाजपा कार्यकर्ता एस. विग्नेश शिशिर को सुरक्षा देने का आदेश दिया

Spread the love

 

             लखनऊः इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की नागरिकता को चुनौती देने वाले कर्नाटक के भाजपा कार्यकर्ता एस. विग्नेश शिशिर को सुरक्षा प्रदान करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने कहा कि प्रथमदृष्टया यह मामला विचारणीय है, क्योंकि याची ने एक शक्तिशाली व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दायर किया है और उसे लगातार धमकियां मिल रही हैं।

                    इसके साथ ही, उसे रायबरेली पुलिस के समक्ष उपस्थित होने का भी आदेश दिया गया है। इसी के साथ कोर्ट ने केंद्रीय गृह मंत्रालय, आइबी और अन्य से जवाब तलब किया है। मामले की अगली सुनवाई नौ अक्टूबर को होगी। यह आदेश जस्टिस संगीता चंद्रा व जस्टिस बृजराज सिंह की पीठ ने एस. विग्नेश शिशिर की याचिका पर पारित किया।

                   इसके पश्चात 26 जुलाई 2025 को उसने राहुल गांधी के विरुद्ध एफआइआर दर्ज कराने संबंधी प्रार्थना पत्र एसपी रायबरेली को भेजा है, जिसके तहत 19 अगस्त 2025 को रायबरेली पुलिस ने उसे नोटिस जारी करते हुए जांच अधिकारी के समक्ष उपस्थित होने को कहा है।

                   याची ने कोर्ट में यह भी दलील दी कि उसने राहुल गांधी की ब्रिटिश नागरिकता सिद्ध करने वाले दस्तावेज भी जांच एजेंसी को दिए। केंद्र सरकार की ओर से पेश डिप्टी सालिसिटर जनरल एसबी पांडे ने मामले में जवाब देने के लिए समय दिए जाने की मांग की और यह भी कहा कि याची को धमकियां मिलने का तथ्य स्पष्ट है, लिहाजा अपने मुकदमों में पैरवी के लिए उसे सुरक्षा मिलनी चाहिए।

  • Related Posts

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक मध्यप्रदेशः राजेन्द्र सिंह जादौन                         (नया अध्याय)   जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी…

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    Spread the love

    Spread the love  सुश्री सरोज कंसारी                                              लेखिका एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 7 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।