संवाददाता आगर मालवा/तनोडिया: गोवर्धन कुम्भकार।
वीर तेजाजी महाराज का चल समारोह नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए सनातन चौक पहुंचा। जहां 65 निशान चढाए और एक दिवसीय मेला लगा।
आगर मालवा/तनोडिया: प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी तेजा दशमी पर्व पर श्री वीर तेजाजी महाराज भक्त मंडल समिति के तत्वावधान में श्री चैतन्य वीर तेजाजी महाराज मंदिर में मंगलवार को सुबह से ही भक्तों की भीड दर्शन के लिए शुरू हुई। जो शाम तक जारी रहा।
श्रद्धालुओं ने मन्नत पूरी होने पर नारियल, अगरबत्ती, दुध चढाकर मनोकामना की गई। साथ भक्तों ने 65 निशान चढाए। साथ सुबह से ही एक दिवसीय मेला भी आयोजित किया गया। जिसमें आसपास गांवों की दुकानों भी लगेगी। और मेला का खुब आंनद लिया। जमकर खरीदी की गई। और नई आबादी क्षैत्र से ढोल धमाके के साथ ही करतब दिखाते हुए चल रहे थे। दोपहर में चल समारोह निशान यात्रा प्रारम्भ हुई।,जो नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए संनातन चौक पर स्थित वीर तेजाजी महाराज मंदिर में शाम 4 बजे के आसपास पहुचेगी। पिछले वर्ष जिन भक्तों की मन्नतें पूरी होने पर निशान 65 चढ़ाएं गये। तो कई महिलाओं की गोद भराई कार्य भी किया गया। साथ ही को वीर तेजाजी महाराज का खेल शुरू हुआ जो चल समारोह तक जारी रहा । जिसमें बडी संख्या में महिला पुरुष बच्चों शामिल हुए। समिति के सदस्य मनोज राठौर सहित पंडा चेतन्य सहित सदस्यों ने क्षैत्र की धर्मप्रेमी जनता और पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया।







