संजय एम तराणेकर
(कवि, लेखक व समीक्षक)
इन्दौर, (मध्य प्रदेश)
शिव के ग्यारहवें अवतार…!
‘भादों की दसवीं’ को लगता हैं यह मेला,
ये हजारों ‘श्रद्धालु’ करेंगे दर्शनीय खेला।
बाबा ‘वीर तेजाजी महाराज’ का दरबार,
सभी भक्तों के हैं सरकार होते बलिहार।
राजस्थान के नागौर जिले खरनाल जन्मे,
तेजाजी बाबा के लिए श्रद्धा सबके मन्मे।
शिव के ग्यारहवें अवतार वे हैं माने जाते,
एक लोक देवता के रूप में पूजे हैं जाते।
अपनी पत्नी पेमल से रिश्तों को निभाने,
वहीं “लाछा गुजरी की गायों” को बचाने।
एक ‘साँप’ के काटने के बाद दिया वचन,
अपनी जान की परवाह न की हुए मगन।







