डॉक्टर रामबली मिश्र, वाराणसी।
काँच की दीवार
बहुत अधिक मोहक लगे, शीशे की दीवार।
शीशे में ही है छिपा, हर मुखड़े का सार।।
शीशा अति कमजोर है, सहे नहीं यह मार।
पत्थर रहता हर समय, इस पर स्वयं सवार।।
फिर भी शीशा चमकता, खुद का कर दीदार।
इसमें होते गुण बहुत, करता सबसे प्यार।।
शीशे की दीवार का, मत पूछो कुछ हाल।
सबका रूप बता रहा, सच्ची मौलिक चाल ।।
शीशे के हर रूप का, देखो सुंदर रंग।
देख काँच के भाव को, सब होते हैं दंग।।
सुंदरता की खान यह, अति कोमल सुकुमार।
आकर्षक लगता सदा, प्रिय में यही शुमार।।
सात्विक काँच सदा रहे, रखे सभी का मान।
जहाँ कहीं भी रहे, खींचे सबका ध्यान।।







